{"_id":"5f0ab48f8017164ff1702ed5","slug":"agra-police-take-action-on-breaking-lockdown-cut-challan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में बेवजह घर से निकलना लोगों को पड़ा भारी, पुलिस अभियान में कटे हजारों चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में बेवजह घर से निकलना लोगों को पड़ा भारी, पुलिस अभियान में कटे हजारों चालान
Sun, 12 Jul 2020 12:34 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 12 Jul 2020 12:34 PM IST
सार
- एमजी रोड से लेकर हाईवे तक अभियान
- 12 वाहन सीज, दो मुकदमे दर्ज
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान लोगों से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लॉकडाउन में शनिवार को पुलिस ने सख्ती की। एमजी रोड से लेकर हाईवे तक पर चेकिंग की गई। रात तकरीबन दस बजे तक 2377 वाहनों के चालान काट दिए। 12 वाहनों को सीज किया। नियमों का पालन नहीं करने पर दो मुकदमे भी दर्ज किए गए।
प्रदेश में 55 घंटे के लिए किए गए लॉकडाउन में पुलिस को चेकिंग के निर्देश दिए गए थे। पुलिस ने जगह-जगह बैरियर लगा दिए थे। जरूरी सेवा से जुड़े लोगों और मरीजों को ही घर से निकलने की अनुमति थी। पुलिस ने चेकिंग में तकरीबन 5541 वाहनों को चेक किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- मास्क न लगाना लोगों को पड़ा महंगा, लॉकडाउन में पुलिस ने काटे धड़ाधड़ चालान
इनमें बेवजह घर से निकले 2377 वाहनों के चालान काट दिए गए। 12 वाहनों को सीज कर दिया गया। शमन शुल्क के रूप में 30300 रुपये की वसूली की गई। दो मुकदमे भी दर्ज किए गए, जिनमें से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

Trending Videos
217 ने नहीं पहना मास्क, चालान
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए मास्क पहनकर ही घर से निकलने का नियम है। पुलिस ने बिना मास्क पहने निकले लोगों को पकड़ा। जिले में 217 के चालान किए गए। उनसे जुर्माना राशि के रूप में 22650 रुपये की वसूली की गई।
अब तक मास्क नहीं पहनने पर 12032 चालान किए जा चुके हैं। शमन शुल्क के रूप में 1233100 रुपये की वसूली की गई। वहीं रात में घर से निकलने पर 556 के चालान काटे जा चुके हैं।