फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Police Staff Suspended and Posted on Line for Indiscipline Over Social Media Posts

UP Police: थाना प्रभारी के खिलाफ सोशल मीडिया पर किया ऐसा पोस्ट...एक सिपाही निलंबित, दूसरा लाइन हाजिर

Fri, 10 Oct 2025 09:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 10 Oct 2025 09:58 AM IST
सार

आगरा के थाना एत्माद्दाैला में सिपाहियों ने थाना प्रभारी के खिलाफ सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट किया कि पुलिस महकमे में हलचल हो गई। मामले में एसीपी ने जांच के बाद एक सिपाही को निलंबित कर दिया है। वहीं दूसरे सिपाही को लाइन हाजिर किया गया है। 

विज्ञापन
Agra Police Staff Suspended and Posted on Line for Indiscipline Over Social Media Posts
दरोगा - फोटो : संवाद।

विस्तार

आगरा के थाना एत्माद्दाैला के प्रभारी निरीक्षक के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट डाक मुंशी कुलभूषण और चालक सिपाही अंकित राठाैर को भारी पड़ी। मामले में डाक मुंशी को निलंबित, जबकि सिपाही चालक को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उन्हें बिना उच्चाधिकारियों को अवगत कराए सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने में अनुशासनहीनता का दोषी माना गया है। उनके खिलाफ प्रारंभिक जांच भी शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

3 अक्तूबर को सिपाही अंकित राठाैर की एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसमें उन्होंने थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र दुबे पर अभद्रता के आरोप लगाए थे। कहा था कि ड्यूटी खत्म होने के बाद भी काम ले रहे थे। मना करने पर बेवकूफ, नालायक और कामचोर तक बोल दिया था। अंकित राठाैर रामबाग चाैकी की गाड़ी चलाते थे। वहीं अगले दिन एक और पत्र वायरल हुआ था। इसमें सिपाही कुलभूषण के उत्पीड़न की बात कही गई थी। एक्स पर पोस्ट में लिखा गया था कि हमसे पैसा मांगा गया है। कहां से लाएं, एसएचओ ने पैसा मांगा है। 21 सितंबर से लगातार बदतमीजी भी की जा रही है। मामले में डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने एसीपी छत्ता पियूष कांत राय को जांच के आदेश किए थे।

ये भी पढ़ें -  UP: दिव्यांग पति और उसकी मजबूरी...महिला के साथ कांग्रेस नेता ने किया इतना गंदा काम, पुलिस भी रह गई सन्न




 
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में निरीक्षक देवेंद्र दुबे से आख्या तलब की गई। उन्होंने लिखा कि कुलभूषण डाक मुंशी हैं। वह कई बार डयूटी से गैर हाजिर रहते हैं। कई बार व्हाट्सएप ग्रुपों पर टिप्पणी करते हैं। हिदायत के बाद भी सुधार नहीं हो रहा है। वहीं अंकित राठाैर ने वीआईपी डयूटी में जाने से इंकार किया था। इस पर आख्या दी थी।

 
विज्ञापन

डीसीपी सिटी ने बताया कि सिपाहियों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाले थे। यह अनुशासनहीनता में आता है। अगर इंस्पेक्टर की किसी तरह की शिकायत थी तो अधिकारियों को अवगत कराना चाहिए। एसीपी से शिकायत नहीं की गई। अगर वो नहीं सुनते तो उच्चाधिकारियों के पास आना चाहिए। मगर पुलिसकर्मियों ने ऐसा नहीं किया। कुलभूषण को निलंबित किया गया है। अंकित राठाैर को लाइन हाजिर किया है। इनके खिलाफ प्रारंभिक जांच भी कराई जा रही है। इसमें दोषी मिलने पर विभागीय जांच भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed