फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Police Solved Murder Case Sikandra Police Station Crime News

पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाई हत्याकांड की गुत्थी, चार आरोपियों ने उधारी न चुकाने पर की थी हत्या

Wed, 09 Sep 2020 05:22 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 09 Sep 2020 05:22 PM IST
सार

बेटा प्रिंस उर्फ भोलू बुधवार को थाना जगदीशपुरा पहुंचा। उसने
पिता के गुम होने के बारे में बताया। पुलिस ने उसे थाना सिकंदरा भेज दिया। यहां फोटो दिखाई गई। उसने सात सितंबर को मारे गए
व्यक्ति को अपना पिता बताया। इसके बाद मुकदमा दर्ज कराया। इसमें मोहल्ले के ही नरायण सहित तीन को नामजद किया। पुलिस ने
आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए। मगर, वह फरार हो गए। 

विज्ञापन
Agra Police Solved Murder Case Sikandra Police Station Crime News
पुलिस गिरफ्त में सिकंदरा में हुए हत्याकांड के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सिकंदरा के गांव लखनपुर में सात सितंबर की शाम जगदीशपुरा के आनंद नगर निवासी उत्तम चंद उर्फ पप्पू की गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने बुधवार को हत्याकांड का खुलासा कर दिया। चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि तीन आरोपी और मृतक एक ही जूता फैक्टरी में काम करते थे। उत्तम ने आरोपियों से आठ महीने पहले 14 हजार रुपये उधार लिए थे। उधारी नहीं चुकाने पर उनकी हत्या की गई थी। 
विज्ञापन


थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार के मुताबिक, जगदीशपुरा की गली नगर नौ स्थित आनंद नगर निवासी उत्तम चंद उर्फ पप्पू पुत्र ओमप्रकाश खतैना स्थित एक जूता फैक्टरी में काम करते थे। बेटा प्रिंस उर्फ भोलू बुधवार को थाना जगदीशपुरा पहुंचा। उसने पिता के गुम होने के बारे में बताया। पुलिस ने उसे थाना सिकंदरा भेज दिया। यहां फोटो दिखाई गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मथुराः पुलिस ने पकड़ा अवैध हुक्का बार, नशे की सामग्री बरामद, फ्लेवर से तय होते थे दाम
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने सात सितंबर को मारे गए व्यक्ति को अपना पिता बताया। इसके बाद मुकदमा दर्ज कराया। इसमें मोहल्ले के ही नरायण सहित तीन को नामजद किया। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए। मगर, वह फरार हो गए। बुधवार को पुलिस ने दबिश देकर बोदला निवासी नरायण, आनंद नगर निवासी मुकेश, जीतू उर्फ चररा और लखनपुर निवासी महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। 

 

Agra Police Solved Murder Case Sikandra Police Station Crime News
युवक का शव - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी कैमरे में हुए थे कैद 
घटना के खुलासे के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार के नेतृत्व में टीम लगाई थी। मृतक की पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया था। मृतक के फैक्टरी कर्मचारी होने की आशंका थी। इस पर आसपास की कई फैक्टरी में भी पता किया। उधर, प्रिंस ने थाना जगदीशपुरा में पिता की गुमशुदगी की जानकारी दी। तब पुलिस शनाख्त कर सकी।  घटना के दौरान सीसीटीवी कैमरों के फुटेज मिले थे। इसमें चार लोग भागते हुए नजर आ रहे थे। उनमें से ही एक ने गोली मारी थी। 

तगादा किया, लेकिन नहीं दे रहा था रुपये
मृतक के बेटे प्रिंस ने पुलिस को बताया कि सात सितंबर की शाम चार बजे से पिता लापता थे। क्षेत्र के जीतू, नरायण और मुकेश अपने साथ ले गए थे। वह पिता के बारे में कुछ नहीं बता रहे हैं। पुलिस ने दबिश देकर जीतू, मुकेश, महेंद्र और नरायण को पकड़ लिया। पूछताछ में बताया कि उत्तम चंद ने लॉक डाउन से पहले और बाद में धीरे-धीरे करके आठ हजार रुपये जीतू और पांच हजार रुपये मुकेश से उधार लिए थे। उत्तम चंद रुपये वापस नहीं कर रहा था। तगादा करने पर मना कर देता था। 

शराब पिलाने के बहाने ले गए थे लखनपुर 
उत्तम चंद को घटना वाले दिन बुलाया, अमरपुरा में ठेके पर शराब पिलाई। इसके बाद जीतू अपने जीजा महेंद्र सिंह के घर गांव लखनपुर ले गया। यहां भी शराब पिला दी। शराब पीने के बाद उत्तम चंद पैदल घर जाने के लिए निकल आया। तभी पीछे से आकर मुकेश ने तमंचे से गोली मार दी। इसके बाद चारों आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मुकेश से तमंचा बरामद कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार का कहना है कि आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed