फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Police Search Miscreants From Old Records In Case Of Loot With Namkin Businessman

आगरा: नमकीन व्यापारी से 3.30 लाख की टप्पेबाजी में राजस्थान के गैंग पर शक, बदमाशों के पुराने रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

Wed, 24 Nov 2021 10:50 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 24 Nov 2021 10:50 AM IST
सार

व्यापारी बैंक में रुपये जमा करने गए थे और कार में चालक के बराबर वाली सीट पर 3.30 लाख रुपये से भरा बैग रख दिया। दो युवक आए और कहा कि आपके रुपये गिर गए हैं। उन्होंने सड़क पर देखा तो दस-दस के छह-सात नोट पड़े थे। वह नोटों को उठाने लगे। इतने में बैग पार कर दिया।
 

विज्ञापन
Agra Police Search Miscreants From Old Records In Case Of Loot With Namkin Businessman
सीसीटीवी में दिखे आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के लोहामंडी में नमकीन व्यापारी अजय कुमार बंसल के बेटे आयुष से 3.30 लाख रुपये की टप्पेबाजी में राजस्थान के गैंग पर पुलिस को शक है। पुलिस की टीम बदमाशों की धरपकड़ में लगी है। स्मार्ट सिटी के कैमरों को चेक किया है। पुलिस को कुछ और फुटेज मिल गए हैं। उनकी मदद से बदमाशों की तलाश की जा रही है। इसके अलावा पुराने बदमाशों का रिकॉर्ड भी देखा जा रहा है।

विज्ञापन

बोदला निवासी अजय कुमार बंसल का लोहामंडी में नमकीन का कारोबार है। उनके बेटे आयुष बंसल सोमवार सुबह बैंक जा रहे थे। इसके लिए अपनी कार के पास आए थे। तभी उनके पास दो युवक आ गए थे। दोनों ने सड़क पर दस- दस के नोट पड़े होने की बात कही थी। आयुष नोट उठाने लगे। तभी उनकी कार से 3.30 लाख रुपयों से भरा बैग चोरी कर लिया गया था। आयुष ने पुलिस को सूचना दी थी। बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में दो किशोर सहित सात लोग कैद हो गए थे। 
विज्ञापन

सीसीटीवी में नजर आए बदमाश
आयुष बंसल न बताया कि गैंग के सदस्य अलग-अलग बाजार में खड़े थे। वह जाते समय सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में आ गए। उन्होंने महाराज अग्रसेन सेवा सदन के पास से ऑटो किया था। इसके बाद ऑटो कहां गया, यह पता नहीं चल सका है। उधर, पुलिस ने स्मार्ट सिटी के कैमरों को चेक किया। मगर, बदमाश नजर नहीं आए। थाना लोहामंडी के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि वारदात में राजस्थान के गैंग पर शक है। क्योंकि इस तरह से व्यापारियों को निशाना राजस्थान का गैंग बनाता है। पुलिस टीम लगी है। शाहगंज की तरफ गैंग के सदस्य गए है। पूर्व में जेल भेजे गए टप्पेबाज गैंग के बदमाशों का भी रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। बदमाशों के कुछ और फुटेज मिले हैं। उनसे पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा: नमकीन व्यापारी बना टप्पेबाजों का शिकार, दस-दस के नोट सड़क पर गिराकर कार से ले उड़े 3.30 लाख
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed