फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Police raided Bharatpur in search of kidnapped girl student

आगरा: छात्रा की तलाश में भरतपुर में दबिश, स्कूल के बाहर से हुई थी अगवा, सहेलियों से मिली अहम जानकारी

Fri, 15 Apr 2022 12:22 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 15 Apr 2022 12:22 PM IST
सार

बाइक सवार युवकों ने स्कूल के बाहर से छात्रा को अगवा कर लिया था। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी दिखे, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। 

विज्ञापन
Agra Police raided Bharatpur in search of kidnapped girl student
सीसीटीवी फुटेज में दिखे आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के शहीद नगर में स्कूल के बाहर से अगवा 11वीं की छात्रा का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। आरोपी रोहित अपने घर भी नहीं पहुंचा है। पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी थी। अब घरवालों को उठाया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। आरोपी की तलाश में फिरोजाबाद और अलीगढ़ में भी टीम गई है।

विज्ञापन


घटना बुधवार सुबह हुई थी। 11वीं की छात्रा को स्कूल छोड़ने उसके ताऊ आए थे। तभी उसे दो युवकों ने बाइक से अगवा कर लिया था। ताऊ ने पीछा किया था। मगर, युवकों ने उनकी बाइक में लात मार दी थी, जिससे वो गिर गए थे।

विज्ञापन

भरतपुर का रहने वाला है आरोपी

आरोपी की पहचान कुम्हेर, भरतपुर निवासी रोहित के रूप में हुई थी। पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी, लेकिन वो नहीं मिला। इस पर उसके पिता और जीजा को हिरासत में ले लिया। दोनों को थाने लाकर पूछताछ की गई। आशंका है कि युवक कई दिनों से छात्रा के अपहरण के लिए योजना बना रहा था। इसलिए वारदात के बाद घर नहीं पहुंचा। पुलिस ने उसके कई परिचित और रिश्तेदारों से भी बात की, लेकिन वह नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो सहेलियों से मिली अहम जानकारी

थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार दहिया का कहना है कि छात्रा की दो सहेलियों ने अहम जानकारी दी है। युवक से छात्रा की मुलाकात एक शादी के कार्यक्रम में हुई थी। उसने छात्रा के फोटो खींचे थे। उसके मोबाइल पर भेज दिए थे। इससे दोनों की बात होने लगी। इसके बाद उसने छात्रा को जाल में फंसा लिया। 

युवक ने उसे मोबाइल दे रखा था। आरोपी की कॉल डिटेल में नंबर मिला है। वह उसे कॉल करता था। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिल गए, जिससे पता चला कि छात्रा युवक के साथ बाइक पर पीछे बैठी है। अपहरण का मामला नहीं निकला। अब पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

परिवार ने की बेटी की बरामदगी की मांग

बेटी के नहीं मिलने से परिवार का हाल बेहाल है। उन्होंने बेटी के जल्द से जल्द बरामद करने की मांग की है। वह लगातार पुलिस के संपर्क में हैं। पुलिस की कार्रवाई की जानकारी भी ले रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed