{"_id":"5fa972c68ebc3e9b88176234","slug":"agra-police-prepares-charge-sheet-against-tehsildar-in-bribery-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत मांगने का मामला: तहसीलदार के खिलाफ चार्जशीट तैयार, शासन को भेजी जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वत मांगने का मामला: तहसीलदार के खिलाफ चार्जशीट तैयार, शासन को भेजी जाएगी
Tue, 10 Nov 2020 12:12 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 10 Nov 2020 12:12 AM IST
सार
- रिश्वत में तीन लाख रुपये मांगे जाने का ऑडियो वायरल होने पर कराई गई जांच
- रविवार के अंक में अमर उजाला ने किया था इस मामले का खुलासा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा जिले में कृषि भूमि का दाखिला खारिज करने के नाम पर वादी से तीन लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में फंसे किरावली के तहसीलदार राजू कुमार के खिलाफ सोमवार को तीन पेज की चार्जशीट तैयार हो गई। मंगलवार को यह राजस्व परिषद को भेजी जाएगी। परिषद चुनाव आयोग से कार्रवाई की अनुमति लेगा।
अछनेरा के किसान से दो पत्रावलियों में पक्षकार का नाम दर्ज कराने के एवज में तहसीलदार राजू कुमार द्वारा ढेड़-ढेड़ लाख रुपये की रिश्वत मांगने की बातचीत का शुक्रवार को ऑडियो वायरल हुआ। रविवार के अंक में अमर उजाला ने इसका खुलासा किया।
संबंधित खबर- शर्मनाक : तहसीलदार ने मांगी तीन लाख रुपये की रिश्वत, ऑडियो हुआ वायरल
विज्ञापन
किरावली एसडीएम सुमित कुमार ने आरोपी तहसीलदार से स्पष्टीकरण मांगा। स्पष्टीकरण के बाद एसडीएम की जांच में तहसीलदार की आवाज की पुष्टि होने पर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह को भेजी गई। सोमवार को दिनभर जिला प्रशासन तहसीलदार पर लगे नए और पुराने आरोपों की कुंडली खंगालता रहा।

पहली नजर में तहसीलदार दोषी- जिलाधिकारी
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया प्रथम दृष्टया तहसीलदार दोषी हैं। ऑडियो में आवाज और घर के पते से इसकी तस्दीक हो गई है। तैनाती के दौरान से अब तक के सभी मामलों पर तीन पेज की चार्जशीट तैयार की गई है। जिलाधिकारी ने कहा तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट मंगलवार को शासन भेजी जाएगी।
विधान परिषद चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण राजस्व परिषद निलबंन या अन्य कार्रवाई के लिए चुनाव आयोग से अनुमति लेगा। उन्होंने कहा आयोग से अनुमति मिलने में दो से तीन दिन का समय लग सकता है। शासन से निर्देश मिलते ही कार्रवाई होगी।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।