फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra police of aligarh shoot three robbers in encounter

यूपी पुलिस का बड़ा एक्शन, अलीगढ़ में मार गिराए 3 बदमाश, कासगंज में दो दिन में की थी चार हत्याएं

Sat, 19 May 2018 05:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज Updated Sat, 19 May 2018 05:09 PM IST
विज्ञापन
agra  police  of aligarh shoot three robbers in encounter
मारे गए बदमाश्ा - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ जनपद के थाना दादों क्षेत्र के गांव सीकरी के जंगलों में पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़ में 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश सहित तीन बदमाश ढेर हो गए। 
विज्ञापन


करीब आधा दर्जन बदमाश हुए फरार, पुलिस टीम फरार बदमाशों की तलाश में जंगल में कर रही है काम्बिंग, मुठभेड़ में दो पुलिस कर्मी गोली लगने से घायल हो गए हैं। 
विज्ञापन


कासगंज में गत नौ और दस मई को चार लोगों की हत्या कर डकैती की वारदात अंजाम देने में ये तीनों ही बदमाशा शामिल थे। इसके बाद कासगंज में आए सीएम योगी ने पुलिस को फटकार लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

agra  police  of aligarh shoot three robbers in encounter
एक्श्ान लेने वाली पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, अलीगढ़ पुलिस को सर्विलांस की मदद से पिछले कई दिनों से जनपद के सीमावर्ती क्षेत्र में संदिग्ध बदमाशों द्वारा किसी जघन्य घटना को अंजाम देने की जानकारी मिल रही थी।

शुक्रवार देर रात सर्विलांस टीम को बदमाशों की लोकेशन थाना दादों क्षेत्र में मिली रही थी तो सर्विलांस, क्यू आरटी और स्थानीय थाने की पुलिस टीम ने क्षेत्र में बदमाशों की तलाश शुरू की।  

सीकरी जंगलों में बदमाशों के गैंग से आमना-सामना हो गया। पुलिस टीम ने बदमाशों को टोका तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी ,पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। 

दो दिन में चार हत्याएं

पुलिस ने घोषित कर रहा था ईनामजिसमें तीन बदमाश घायल हो गए व अन्य बदमाश मौके से फरार हो गए। मुठभेड़ के दौरान पुलिसकर्मी विनोद और मनोज गोली से घायल हो गए।,

वहीं बदमाशों ने उपचार के लिए ले जाते समय अपना नाम आदित्य, अहसान और वसीम बताया था। तीनों ने कासगंज के सहावर और अमांपुर में डकैती हत्याकांड में संलिप्तता स्वीकार की। 

बदमाशो के कब्जे से तमंचे, पिस्टल और डंडे बरामद हुए हैं। मारे गए दो बदमाशों पर जनपद कासगंज से 25-25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed