{"_id":"5ef99cd88ebc3e431c236442","slug":"agra-police-investigating-of-call-details-of-commercial-surrogacy-gang","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोख के सौदागर: पुलिस के रडार पर गिरोह के 10 फोन नंबर, हो सकता है बड़ा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोख के सौदागर: पुलिस के रडार पर गिरोह के 10 फोन नंबर, हो सकता है बड़ा खुलासा
Mon, 29 Jun 2020 01:19 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 29 Jun 2020 01:19 PM IST
सार
- पुलिस को मिले 10 फोन नंबर, नेपाल निवासी सरगना अस्मिता का नंबर भी शामिल
- नीलम सहित पांच आरोपियों के मोबाइल की निकाली जा रही कॉल डिटेल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोख के सौदागरों की पड़ताल में जुटी आगरा पुलिस गिरोह की सरगना नीलम सहित पांचों आरोपियों के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकलवा रही है। पुलिस को उनके 10 नंबर मिले थे। इनमें नेपाल की अस्मिता का भी नंबर है। नीलम और अस्मिता की किन-किन लोगों से बातचीत हुई। यह सब ही पता किया जाएगा।
विज्ञापन
फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 19 जून को पुलिस ने दो गाड़ियों से फरीदाबाद के धीरज नगर निवासी नीलम, रूबी, प्रदीप कुमार, राहुल और दिल्ली के हरी नगर निवासी अमित को गिरफ्तार किया था। यह तीन बच्चियों को बेचने के लिए नेपाल ले जा रहे थे। आरोपियों को जेल भेजा गया था।
विज्ञापन
संबंधित खबर: यूपी से नेपाल तक फैला है 'कोख के सौदागरों' का गिरोह, ऐसे चलता है पूरा नेटवर्क
विज्ञापन
शुक्रवार को फरीदाबाद के सेक्टर 86 स्थित गेटवेल मेडी सेंटर से डॉ. दीपा सेठिया, सेक्टर 31 स्थित धर्मा देवी हॉस्पिटल से डॉ. शैलेंद्र पाराशर और सेक्टर तीन में क्लीनिक संचालित करने वाली डॉ नुपुर ने थाना फतेहाबाद में बयान दर्ज कराए थे।
नीलम करती थी अस्मिता से बात
पुलिस का कहना है कि नीलम सहित अन्य आरोपियों के 10 नंबरों की जानकारी मिली है। इन नंबरों की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। इनमें एक नंबर नेपाल की अस्मिता का भी है। उससे सरगना नीलम ही बात करती थी।
संबंधित खबर: कोख के सौदागर: बेटे गायब...बेटियों का सौदा, सरगना नीलम को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
आशंका है कि नीलम और उसके साथी दिल्ली एनसीआर के कई हॉस्पिटल संचालक और एजेंट के संपर्क में थे। वह फोन पर ही बात करते थे। एक बार नंबर मिलने पर एजेंट के बारे में पड़ताल की जाएगी।
'फरीदाबाद और नेपाल भेजेंगे टीम'
एसपीआरए प्रमोद कुमार ने बताया कि कोख के सौदागर गैंग ने दिल्ली से लेकर नेपाल तक अपना जाल फैला रखा है। इस गैंग में कई एजेंट, ब्रोकर और हॉस्पिटल संचालकों के कर्मचारियों की संलिप्तता की बात सामने आई है।
संबंधित खबर: किराये की कोख का 'शर्मनाक' सच: जन्म से पहले बच्चियों का सौदा, अंतरराष्ट्रीय गैंग लगाता है बोली
इन सभी की जांच के लिए फरीदाबाद एक टीम को भेजा जाएगा। वहीं एक टीम को नेपाल भी भेजने की तैयारी की जा रही है। यह गैंग काफी बड़ा है। इसके सदस्यों के नाम आने पर ही जांच आगे बढ़ेगी।