फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra police have planned to stop blue whale

अब 'ब्लू व्हेल' से लड़ेगी यूपी पुलिस, आगरा जोन में बना ये प्लान

Sat, 16 Sep 2017 04:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Sat, 16 Sep 2017 04:33 PM IST
विज्ञापन
agra police have planned to stop blue whale
डेमो - फोटो : डेमो ‌प‌िक
मासूम बच्चों को मौत के मुंह में धकेल रहे ऑनलाइन गेम ब्लू व्हेल का टास्क पूरा करने के लिए शहर की दो छात्राओं के भाग जाने की घटना के बाद पुलिस की नींद टूट गई है। एडीजी जोन आगरा अजय आनंद ने जोन के आठों जिलों के कप्तानों को निर्देश दिए हैं कि स्कूलों में थाना प्रभारियों को भेजा जाए और बच्चों को जागरूक किया जाए। इस पर कई जगह पुलिस ने शुक्रवार से ही काम करना भी शुरू कर दिया।
विज्ञापन


बता दें कि आगरा की दो छात्राएं भोपाल से आगे होशंगाबाद से मिली थी। उनसे पूछताछ में पता चला कि उनके फ्रेंड सर्किल के छह और छात्र-छात्राएं ब्लू व्हेल के चंगुल में फंस चुके हैं। संख्या और भी हो सकती है। इसके मद्देनजर पुलिस ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन


एडीजी जोन ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को कप्तानों को माध्यम से यह हिदायत दी गई है कि इसमें लापरावाही न बरतें। तीन काम करने हैं। एक तो बच्चों को जागरूक करना है कि वे इस गेम के चक्कर में ही न पड़ें। दूसरा, गेम खेलने वाले बच्चों के लक्षण साफ नजर आते हैं। उन पर निगाह रखना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस स्कूल संचालकों से कहेगी कि पूरा स्टाफ बच्चों पर नजर रखे। जिसमें भी लक्षण मिलें, उसकी काउंसलिंग की जाए। तीसरा, यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि स्कूलों की ओर सो अभिभावकों तक भी इसका संदेश पहुंचाया जाए।

दो सगे भाई ब्लू व्हेल का शिकार होने से बचे

agra police have planned to stop blue whale
blue whale - फोटो : blue whale
परिजनों की सतर्कता से दो सगे भाई ब्लू व्हेल गेम का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। फिरोजाबाद के प्रमुख स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले दोनों ही बच्चों को हाथ काटने का टास्क दिया गया था। बच्चे टास्क पूरा करते इससे पहले ही परिजनों की नजर उन पर पड़ गई। 

उनके मोबाइल पर एक सप्ताह पहले ब्लू व्हेल गेम का लिंक आया। मोबाइल पर गेम खेलने के शौकीन दोनों छात्रों ने अपने मोबाइल पर इस खतरनाक गेम को डाउनलोड कर लिया। बच्चों को पहला टास्क हाथ काटने का मिला था। परिजनों की सतर्कता के कारण बच्चे टास्क पूरा नहीं कर सके। परिजनों ने तुरंत मोबाइल से ब्लू व्हेल गेम डिलीट कर बच्चे के  साथ होने वाली किसी अनहोनी से निजात पाई।

आपका बच्चा रात में जागता तो नहीं

agra police have planned to stop blue whale
ब्लू व्हेल - फोटो : social media
ब्लू व्हेल गेम के टास्क रात में दिए जा रहे हैं। खास तौर से सुबह चार बजे। इस पर स्कूलों की ओर से लोगों को आगाह किया जा रहा है। लोग भी जागरुक हो रहे हैं। वे देख रहे हैं कि बच्चे रात में जाग तो नहीं रहे। कई जगह बच्चों के मोबाइल भी चेक किए गए हैं। इतना ही नहीं। कोचिंग सेंटरों से भी यह जानकारी है कि वहां भी अभिभावक पहुंचे हैं। कोचिंग सेंटर संचालकों से कहा गया है कि वे बच्चों के व्यवहार पर नजर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed