फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Police Give Ration And Medicine To Old Couple

मिसालः बेटा विदेश में फंसा तो पुलिस ने निभाया 'खाकी का फर्ज', बुजुर्ग दंपती के घर पहुंचाया राशन

Wed, 06 May 2020 11:40 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 06 May 2020 11:40 AM IST
विज्ञापन
Agra Police Give Ration And Medicine To Old Couple
लॉकडाउन में लोगों की मददगार बन रही खाकी - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन में एकाकी जीवन जीने वाले बुजुर्गों को परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। इस कारण राशन, दूध और सब्जी के लिए भी मदद मांगनी पड़ रही है। मगर, ऐसे लोगों के लिए पुलिस मददगार बन रही है।
विज्ञापन

 
दरअसल, दयालबाग के बृज विहार चौकी क्षेत्र में सेवानिवृत्त अधिकारी पत्नी के साथ रहते हैं। एक बेटा है, जोकि विदेश में नौकरी करता है। वह वापस नहीं आ पाया है। पुलिस के पास एक महीने पहले सौ नंबर पर फोन आया। बुजुर्ग दंपती ने कहा कि उनके घर में राशन नहीं है और दवाएं भी नहीं मिल पा रही हैं। इस पर बृज विहार चौकी के प्रभारी मोहित सिंह बुजुर्ग के घर पहुंच गए।
विज्ञापन


उन्होंने बुजुर्ग दंपती से सामान की लिस्ट ली। इसके बाद उन्हें जरूरत के हिसाब से राशन पहुंचा दिया। इसी तरह 15 दिन पहले बुजुर्ग ने फिर से मदद मांगी। इस बार पुलिस के पास एसपी सिटी ऑफिस से जानकारी आई। पुलिस ने फिर से उनको सामान पहुंचाया। अब रोजाना पुलिस उनसे हालचाल ले रही है। एसआई मोहित सिंह ने बताया कि बुजुर्ग पुलिस की मदद से काफी खुश हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मां की पुकार पर बेटी के लिए दूध पहुंचा रही पुलिस 
दयालबाग क्षेत्र की एक महिला के पति की मौत हो चुकी है। एक साल की बेटी के साथ रहती है। महिला किसी तरह घर का खर्च चला रही थी। मगर, लॉकडाउन होने की वजह से घर का खर्च नहीं चल पा रहा है। महिला की बेटी दूध के लिए रोती है। 15 दिन पहले महिला ने पुलिस को फोन किया। इस पर पुलिस पहुंच गई। महिला ने मांग की कि उसकी बेटी को दूध दिलवा दें। इस पर बृज विहार चौकी पुलिस रोजाना बेटी के लिए दूध और खाना पहुंचा रही है। 

लोगों के लिए चौकी पर बना रहे खाना
बृज विहार चौकी प्रभारी मोहित सिंह ने बताया कि जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाने के लिए चौकी पर व्यवस्था की गई है। रोजाना 600 से 700 पैकेट खाना बनाया जा रहा है। इनको लोगों को बांटा जाता है। पुलिस लोगों को घर-घर जाकर खाने के पैकेट देकर आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed