फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Police Found Liquor In Toilet Dug

शौचालय के गड्ढे की खोदाई में पुलिस को मिला शराब का जखीरा, 30 फुट की गहराई में छुपाई थीं 35 पेटी

Fri, 11 Dec 2020 12:21 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 11 Dec 2020 12:21 AM IST
सार

  • पत्थर हटाकर की गई 30 फुट गहरे गड्ढे की खोदाई
  • 1.15 लाख की शराब नकली बरामद

विज्ञापन
Agra Police Found Liquor In Toilet Dug
शौचालय के गड्ढे में शराब का जखीरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जनपद के बाह क्षेत्र के चौसिंगी गांव में छापे के दौरान पुलिस और आबकारी की टीम शौचालय के 30 फुट गहरे गड्ढे में छुपाकर रखी गई 35 पेटी शराब देखकर चौंक गई। गड्ढे की खोदाई कराकर फाइटर ब्रांड की करीब 1.15 लाख रुपये की नकली शराब बरामद की गई। 
विज्ञापन


बाह के इंस्पेक्टर विनोद कुमार पवार ने बताया कि बुधवार की दोपहर पुलिस ने आबकारी इंस्पेक्टर हर्ष यादव के साथ पिनाहट पुलिस द्वारा पकडे़ गए चौसिंगी के टिंकू पुत्र लाखन सिंह के यहां पर छापा मारा। पूछताछ में उसने घर पर शराब रखी होने की जानकारी दी थी। जिस पर टीम ने शौचालय के गड्ढे पर डाली गई मिट्टी और पत्थर हटाए तो करीब 30 फुट गहरा गड्ढा देखकर टीम हैरत में पड़ गई। 
विज्ञापन


अच्छी खबर: पालीवाल पार्क में पंचतत्व पाथवे पर करिए योगा, जल्द मिलेगी सुविधा, ये है खासियत 
विज्ञापन
विज्ञापन


गड्ढे में से फाइटर ब्रांड की नकली शराब की 35 पेटी बरामद हुई। आबकारी इंस्पेक्टर ने इसकी कीमत करीब 1.15 लाख रुपये आंकी है। पुलिस ने टिंकू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed