फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Police Encounter With Send Mifia Crime News

आगराः खनन माफिया की पुलिस से मुठभेड़, गोली लगने से एक घायल, तीन गिरफ्तार

Wed, 09 Sep 2020 05:02 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 09 Sep 2020 05:02 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक ट्रैक्टर पर पांच लोग सवार थे। इन लोगों ने पुलिस पर गोलियां चला दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। इस दौरान पैर में गोली लगने से ट्रैक्टर पर बैठे सुखराम पुत्र दाताराम निवासी भागना थाना कोलारी (धौलपुर) घायल हो गया। 

विज्ञापन
Agra Police Encounter With Send Mifia Crime News
पुलिस गिरफ्त में बालू माफिया के गुर्गे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेखौफ हो चुके बालू माफिया के गुर्गों से बुधवार की सुबह पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोली लगने से एक गुर्गा घायल हो गया। पुलिस ने घायल समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो लोग भाग निकले। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल आगरा में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


धौलपुर-भरतपुर राजमार्ग स्थित गांव सरैंधी के समीप बुधवार की सुबह करीब 9:30 बजे पुलिस ने बालू भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को रोकने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक ट्रैक्टर पर पांच लोग सवार थे। इन लोगों ने पुलिस पर गोलियां चला दी।
विज्ञापन



जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। इस दौरान पैर में गोली लगने से ट्रैक्टर पर बैठे सुखराम पुत्र दाताराम निवासी भागना थाना कोलारी (धौलपुर) घायल हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर सवार महक पुत्र टीकम निवासी कुकरा थाना सहपऊ धौलपुर, लवकुश पुत्र महावीर निवासी मोहनलाल का पुरा थाना सैंया, आगरा को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो लोग भाग निकले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक कुशलपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अवैध खनन और जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पकड़े गए लोगों के कब्जे से तीन तमंचा, 7 खोखा और 5 कारतूस मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed