{"_id":"61d54eaa612f1808f95e9b02","slug":"agra-police-did-not-arrest-accused-attack-on-daroga-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा पुलिस की नाकामी: अभी भी फरार है दरोगा पर हमले का आरोपी रंजीत, मुठभेड़ से भी बच निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा पुलिस की नाकामी: अभी भी फरार है दरोगा पर हमले का आरोपी रंजीत, मुठभेड़ से भी बच निकला
Wed, 05 Jan 2022 03:34 PM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 05 Jan 2022 03:34 PM IST
सार
आगरा के थाना एत्माद्दौला के राकेश नगर में फरवरी 2020 में छेड़छाड़ और मारपीट के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर पथराव कर दिया गया था। आरोपियों के परिजनों ने फाउंड्री नगर चौकी प्रभारी दरोगा मोहम्मद नफीश को छत से फेंक दिया था।
विज्ञापन
व्हीलचेयर पर घायल दरोगा (फाइल)
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में एत्माद्दौला के राकेश नगर में धर्मवीर हत्याकांड में नामजद आरोपी खचेरा को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया। उसके दो साथी रंजीत और महेंद्र फरार हैं। रंजीत पूर्व में दबिश के दौरान दरोगा को छत से फेंकने के मामले में वांछित है। फरवरी, 2020 में वारदात के बाद से वह पुलिस की पकड़ में नहीं आया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश देने का दावा कर रही है।
विज्ञापन
राकेश नगर में धर्मवीर की दो जनवरी की रात को चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। धर्मवीर के भाई भूपेंद्र ने मोहल्ले के ही महेंद्र, खचेरा और रंजीत के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। सोमवार रात को पुलिस ने आरोपी खचेरा को गिरफ्तार कर लिया। रंजीत मौके से फरार हो गया। खचेरा का भांजा है रंजीत। एसपी सिटी विकास कुमार का कहना है कि आरोपी खचेरा के खिलाफ 12 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें जानलेवा हमला सहित गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे हैं। उसे जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश दे रही है।
विज्ञापन
दबिश देने गए थे दरोगा
पुलिस को पता चला कि आरोपी खचेरा और उसका भांजा रंजीत क्षेत्र में दबंगई करते थे। 17 फरवरी, 2020 को वांछितों की गिरफ्तारी को एत्माद्दौला थाने में तैनात दारोगा नफीस ने श्याम नगर और राकेश नगर में दबिश दी। तब घर की छत पर खड़े दरोगा नफीस को नीचे फेंक दिया गया। इसमें वह चोटिल हुए थे। दरोगा पर जानलेवा हमले के मुकदमे में रंजीत भी नामजद था। तब से पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई जबकि वह क्षेत्र में दबंगई कर रहा था। अब उसने युवक की हत्या कर दी।
विज्ञापन
सवाल: कहां दी जा रही थी दबिश?
दरोगा को छत से फेंकने के मामले में हत्यारोपी रंजीत वांछित था। पुलिस मुकदमों में वांछितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देती है। आरोपी रंजीत की अब तक गिरफ्तारी क्यों नहीं हो पाई? सवाल उठ रहा है कि आखिर दबिश कहां दी जा रही थी? एसपी सिटी का कहना है कि मामले को दिखवाया जाएगा।
आगरा में बढ़ता कोरोना संक्रमण: रिकॉर्ड कोविड पॉजिटिव मरीज मिले, 177 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या