{"_id":"6ac378992e8c882b690985a2","slug":"agra-police-deploys-extensive-security-for-shri-ram-barat-2026-drone-surveillance-on-route-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आगरा की प्रख्यात श्रीराम बारात के लिए सुरक्षा प्लान हुआ तैयार, चार जोन-8 सेक्टर; ड्रोन से होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आगरा की प्रख्यात श्रीराम बारात के लिए सुरक्षा प्लान हुआ तैयार, चार जोन-8 सेक्टर; ड्रोन से होगी निगरानी
Mon, 05 Oct 2026 03:44 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 05 Oct 2026 03:44 PM IST
सार
आगरा में 6 अक्तूबर को निकलने वाली ऐतिहासिक श्रीराम बारात में 100 से 120 झांकियां शामिल होंगी, जिसकी सुरक्षा के लिए पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं। पूरे क्षेत्र को चार जोन और आठ सेक्टर में बांटकर पुलिस बल तैनात किया जाएगा, जबकि बारात मार्ग पर ड्रोन से निगरानी होगी।
विज्ञापन
सय्यद अली अब्बास
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में 6 अक्तूबर 2026 को आयोजित होने वाली ऐतिहासिक श्रीराम बारात शोभायात्रा के सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न होने के लिए आगरा पुलिस ने व्यापक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की है। इस वर्ष की बारात में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 100 से 120 झांकियां शामिल होंगी।
सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत विवरण
स्टैटिक ड्यूटी के लिए पूरे क्षेत्र को 04 जोन में विभाजित किया गया है, जिसका प्रभारी अपर पुलिस उपायुक्त स्तर का अधिकारी होगा।
08 सेक्टर बनाए गए हैं, जिनके प्रभारी सहायक पुलिस आयुक्त स्तर के अधिकारी होंगे।
17 सब-सेक्टर और सहायक सब-सेक्टर बनाए गए हैं, जिनमें निरीक्षक और उप-निरीक्षक स्तर के अधिकारी तैनात रहेंगे।
डायनामिक ड्यूटी:
प्रत्येक 10-15 झांकियों के समूह के साथ एक सहायक पुलिस आयुक्त, निरीक्षक और 10-15 पुलिसकर्मियों के साथ एक सेक्शन PAC बल तैनात रहेगा।
डायनामिक ड्यूटी को 02 जोन में विभाजित किया गया है, जिसकी जिम्मेदारी अपर पुलिस उपायुक्त स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है।
समन्वय और निगरानी:
यह व्यवस्था 6 अक्तूबर 2026 को दोपहर 02:00 बजे से प्रभावी होगी। जोनल और सेक्टर व्यवस्था शहर में लगातार लागू रहेगी।
आयोजन को सकुशल संपन्न कराने के लिए आयोजकों, नगर निगम और संबंधित विभागों के साथ पुलिस उच्चाधिकारियों द्वारा कई बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं।
श्रीराम बारात शोभायात्रा के पूरे मार्ग की ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है।
आगरा पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं और आम जनता की सुरक्षा, सुगम यातायात तथा श्रीराम बारात के शांतिपूर्ण और व्यवस्थित आयोजन हेतु यह व्यापक पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इस संबंध में पुलिस उपायुक्त नगर, पुलिस कमिश्नरेट आगरा, सय्यद अली अब्बास ने जानकारी दी।