फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra police convinced that parents for marriage

परिवारीजनों ने तोड़ा रिश्ता, आगरा पुलिस ने बनवा दी जोड़ी

Fri, 29 Sep 2017 07:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Fri, 29 Sep 2017 07:17 AM IST
विज्ञापन
agra police convinced that parents for marriage
आगरा में मंगेतर से रिश्ता तोड़ने पर युवती ने परिवार से बगावत कर दी। वह मंगेतर के साथ थाना जगदीशपुरा पहुंच गई। पुलिस से शादी कराने की गुहार लगाई। शादी नहीं कराने पर आत्मदाह की चेतावनी देने लगी। पुलिस ने युवक और युवती के परिवारीजनों को थाने बुला लिया। दोनों पक्षों ने बातचीत की। युवती के घरवालों ने शादी कराने की बात कही। इस पर ही युवती घर गई। 
विज्ञापन


बताया गया है कि युवती आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। उसका रिश्ता फरवरी में कागारौल निवासी एक युवक के साथ तय हुआ था। युवक दिल्ली में कार चालक है। सगाई के बाद युवक और युवती फोन पर बात करने लगे। उनमें नजदीकियां बढ़ गईं। 
विज्ञापन


युवती ने बताया कि एक सितंबर को पिता ने फोन करके उसका रिश्ता तोड़ दिया। मगर, युवक और युवती शादी करना चाहते हैं। युवती ने गुरुवार को मंगेतर को फोन किया। उससे शादी करने की कहने लगी। उसे घर के पास बुला लिया। इसके बाद युवक के साथ थाना जगदीशपुरा पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवारीजनों ने कहा ये

पुलिस से शादी कराने की गुहार लगाई। युवती का कहना था कि उसका जीजा शादी नहीं होने देना चाहता है। वह पहले भी रिश्ता तुड़वा चुका है। पुलिस ने दोनों के परिवारीजनों को बुला लिया। युवती के घरवालों ने आरोप को गलत बताया। 

कहा कि वह अभी शादी करना नहीं चाहते है। इसलिए इनकार किया था। इंस्पेक्टर थाना जगदीशपुरा ने बताया कि दोनों के परिवारीजनों ने बातचीत कर ली है। वह शादी के लिए तैयार हो गए हैं। इसके बाद ही युवती घर जाने के लिए राजी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed