{"_id":"5a2a3ae94f1c1b686a8b8271","slug":"agra-police-contable-girl-friend-complaint-for-molestation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किसी से इश्क़ लड़ा के किसी से ब्याह रचाने चला सिपाही, प्रेमिका को पता चला तो हुआ ये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी से इश्क़ लड़ा के किसी से ब्याह रचाने चला सिपाही, प्रेमिका को पता चला तो हुआ ये
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 08 Dec 2017 05:57 PM IST
विज्ञापन
UP Police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में थाना एत्माद्दौला के सिपाही पर एक युवती ने शादी का वादा करके शोषण का आरोप लगाया। युवती ने थाने पर हंगामा किया। थाने पर तीन घंटे तक पंचायत में कोई हल नहीं निकला। युवती ने कार्रवाई की मांग की है।
एत्माद्दौला में तैनात सिपाही थाने के सामने ही किराये पर कमरा लेकर रहता है। कई साल से उसके प्रेम संबंध एक युवती से चल रहे थे। पिछले दिनों सिपाही की शादी तय हो गई। इसकी भनक उसकी प्रेमिका को लगी। बुधवार को वह सिपाही के घर पहुंच गई और हंगामा किया।
यह देखकर मोहल्ले के लोग जुट गए। सिपाही शादी करने को तैयार नहीं था। सिपाही भागकर थाने पर आ गया। पीछे से युवती भी पहुंच गई। युवती के घरवाले भी आ गए। युवती ने सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया कि सिपाही शादी का वादा करके उसका शोषण कर रहा था।
विज्ञापन
मगर, अब दूसरी लड़की से शादी कर रहा है। अगर, उससे शादी नहीं हुई तो किसी से नहीं होने देगी। दोपहर तीन से शाम छह बजे तक थाने में पंचायत हुई। मगर, सिपाही नहीं माना। इस पर युवती अधिकारियों से शिकायत करने की कहकर घर चली गई।

दूसरे सिपाही ने किया शारीरिक शोषण
पुलिस की विशेष टीम में तैनात एक सिपाही के प्रेम संबंध टेढ़ी बगिया निवासी युवती से थे। सिपाही पूर्व में थाना एत्माद्दौला में तैनात रहा है। कुछ दिन पहले सिपाही ने उससे बातचीत बंद कर दी। दो दिन पहले युवती थाने पहुंचे। उसने शिकायत की कि सिपाही ने उसका शारीरिक शोषण किया है। उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हालांकि पुलिस का कहना है कि युवती ने तहरीर वापस ले ली है, उसने समझौता कर लिया।