फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra police constable suicide become mystry now

सिपाही की सुइसाइड में आया नया मोड़, परिजन ने पुलिस को बताया ये राज

Wed, 15 Nov 2017 02:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Wed, 15 Nov 2017 02:37 PM IST
विज्ञापन
agra police constable suicide become mystry now
अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला
आगरा में थाना ताजगंज की विभव नगर चौकी पर तैनात सिपाही की मौत को पुलिस ने आत्महत्या मान लिया है। इसका कारण शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट है। इसमें मृत्यु का कारण हैंगिंग यानी लटकना आया है। लेकिन यह साफ नहीं हो पाया कि उसने जान क्यों दी। 
विज्ञापन


न तो कोई सुसाइड नोट मिला और न ही उसके मोबाइल फोन से कोई जानकारी मिली। मोबाइल का डाटा डिलीट कर दिया गया था। पुलिस को उम्मीद है कि इस डाटा के रिकवर होने पर ही कुछ सुराग मिल सकता है। इसके चलते इसे फोरेंसिक साइंस लैब भेजा जाएगा। 
विज्ञापन


उधर, अक्षय गूजर (24)  के परिवारीजनों ने मंगलवार को थाना ताजगंज पहुंचकर कहा कि उसे एक युवती परेशान कर  रही थी। उसे दोस्ती के नाम पर जाल में फंसा लिया था। अब ब्लैकमेल कर रही थे। उससे आठ लाख रुपये मांगे जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के परिवार पर भी आरोप

उसका परिवार भी उसका साथ दे रहा था। इसी के चलते अक्षय तनाव में था। इसी तनाव के चलते उसने खुदकुशी की है। उन लोगों ने युवती और उसके परिवारीजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हालांकि पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया।

ताजगंज के थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि अभी तक ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला है कि अक्षय को ब्लैकमेल किया जा रहा था। उसके मोबाइल को फोरेंसिक लैब भेजा जा रहा है। डिलीट किया गया डाटा रिकवर होने पर कुछ जानकारी मिल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed