{"_id":"5b9e135d867a557fee0262b0","slug":"agra-police-caught-teenagers-during-horror-video-shooting","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रात में हॉरर वीडियो बनाने निकले किशोर, गले पड़ी 'आफत' तो सिट्टी-पिट्टी हो गई गुम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में हॉरर वीडियो बनाने निकले किशोर, गले पड़ी 'आफत' तो सिट्टी-पिट्टी हो गई गुम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 16 Sep 2018 01:55 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा की आवास विकास कॉलोनी में 15 साल के किशोरों को यू ट्यूब चैनल के लिए हॉरर प्रैंक वीडियो बनाना भारी पड़ गया। बाइक सवार केबल ऑपरेटर को मास्क पहनकर एक किशोर ने डरा दिया। इस पर विवाद हो गया।
इसी दौरान में पुलिस आ गई। किशोरों को पकड़कर थाने ले गई। केबल ऑपरेटर ने सिकंदरा थाना में लूट और मारपीट की तहरीर दी। पुलिस ने छह किशोर पकड़ लिए। हालांकि जांच के बाद क्लीन चिट दे दी गई।
घटना शुक्रवार रात की है। पुलिस ने बताया कि 10-12 किशोर करकुंज रोड पर हॉरर प्रैंक वीडियो बना रहे थे। एक किशोर मुखौटा लगाकर घूम रहा था। वो दूसरों को डराने लगता था। इसी बीच वहां से सिकंदरा निवासी शशि लवानिया घर जा रहे थे।

पुलिस पकड़ कर ले गई थाने
मुखौटा वाला किशोर उनकी बाइक के आगे आकर डराने लगा। तभी चीता मोबाइल आ गई। पुलिस ने छह किशोर पकड़ लिए। पूछताछ में वीडियो बनाने की जानकारी दी। मगर, पुलिस थाने पर ले आई। यहां पर माफी मांगने और शशि के पैर छूने पर किशोर छोड़ दिए।
शशि का कहना था कि किशोरों ने मारपीट की। जेब से 1570 रुपये लूट लिए। उनकी तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस पर शनिवार को एसपी सिटी से शिकायत की। इंस्पेक्टर का कहना है कि मामला वीडियो बनाने का निकला था। मोबाइल में वीडियो भी मिले हैं।