फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra police caught teenagers during horror video shooting

रात में हॉरर वीडियो बनाने निकले किशोर, गले पड़ी 'आफत' तो सिट्टी-पिट्टी हो गई गुम

Sun, 16 Sep 2018 01:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 16 Sep 2018 01:55 PM IST
विज्ञापन
agra police caught teenagers during horror video shooting
demo pic
आगरा की आवास विकास कॉलोनी में 15 साल के किशोरों को यू ट्यूब चैनल के लिए हॉरर प्रैंक वीडियो बनाना भारी पड़ गया। बाइक सवार केबल ऑपरेटर को मास्क पहनकर एक किशोर ने डरा दिया। इस पर विवाद हो गया। 
विज्ञापन


इसी दौरान में पुलिस आ गई। किशोरों को पकड़कर थाने ले गई। केबल ऑपरेटर ने सिकंदरा थाना में लूट और मारपीट की तहरीर दी। पुलिस ने छह किशोर पकड़ लिए। हालांकि जांच के बाद क्लीन चिट दे दी गई। 
विज्ञापन


घटना शुक्रवार रात की है। पुलिस ने बताया कि 10-12 किशोर करकुंज रोड पर हॉरर प्रैंक वीडियो बना रहे थे। एक किशोर मुखौटा लगाकर घूम रहा था। वो दूसरों को डराने लगता था। इसी बीच वहां से सिकंदरा निवासी शशि लवानिया घर जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पकड़ कर ले गई थाने

मुखौटा वाला किशोर उनकी बाइक के आगे आकर डराने लगा। तभी चीता मोबाइल आ गई। पुलिस ने छह किशोर पकड़ लिए। पूछताछ में वीडियो बनाने की जानकारी दी। मगर, पुलिस थाने पर ले आई। यहां पर माफी मांगने और शशि के पैर छूने पर किशोर छोड़ दिए। 

शशि का कहना था कि किशोरों ने मारपीट की। जेब से 1570 रुपये लूट लिए। उनकी तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस पर शनिवार को एसपी सिटी से शिकायत की। इंस्पेक्टर का कहना है कि मामला वीडियो बनाने का निकला था। मोबाइल में वीडियो भी मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed