{"_id":"5cc35019867a55476f15774a","slug":"agra-police-caught-online-fraud-criminal-send-jail","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन ठगी करने वाला रैकेट का एक और आरोपी पुलिस ने पकड़ा, ऐसे लगाते थे लोगों को 'चूना'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन ठगी करने वाला रैकेट का एक और आरोपी पुलिस ने पकड़ा, ऐसे लगाते थे लोगों को 'चूना'
Sat, 27 Apr 2019 12:08 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 27 Apr 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर बैठे ऑनलाइन क्लिक पर रुपये कमाने का झांसा देकर ठगी करने वाली कंपनी के एक और सहयोगी को पुलिस ने गिरफ्तार लिया। दो आरोपी पहले जेल भेजे जा चुके हैं।
असंल टाउन, सिकंदरा निवासी यशपाल सिंह प्रापर्टी डीलर हैं। मार्च 2016 में उनके पास ऑनलाइन ऑफर आया था। इसमें बताया गया था कि घर बैठे क्लिक करके लाभ कमा सकते हैं। यशपाल ने बताया क्लिक सॉल्यूशन कंपनी का आफर था कि 57 हजार रुपये जमा कराने पर प्रतिदिन ऑनलाइन क्लिक करने पर पैसा कमा सकते हैं।
यशपाल ने अपने परिचित और रिश्तेदारों से लेकर तकरीबन 12 लाख रुपये जमा करा दिए। कंपनी ने कुछ दिन मुनाफा दिया। इसके बाद बंद कर दिया। पूछने पर कंपनी के अधिकारी टालमटोल करने लगे।

इस मामले में थाना सिकंदरा में यशपाल सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने 2018 में बैंक मित्र गुरजांट सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जनवरी में पंजाब के नाभा स्थित कार्पोरेशन बैंक के मैनेजर रोहित मेहंदी रत्ता पकड़ा था। पुलिस की जांच में सामने आया था कि कंपनी ने बैंक में खुले किसानों के खाते में रकम जमा कराई थी। इसके बाद उसे निकाल लिया था।
इंस्पेक्टर थाना सिकंदरा अनुज कुमार ने बताया कि कंपनी के सीए राहुल बंसल निवासी गार्डेनिया ग्लैमर, सेक्टर तीन, वसुंधरा, गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। उनको जेल भेज दिया गया है।
इंस्पेक्टर थाना सिकंदरा अनुज कुमार ने बताया कि कंपनी के सीए राहुल बंसल निवासी गार्डेनिया ग्लैमर, सेक्टर तीन, वसुंधरा, गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। उनको जेल भेज दिया गया है।