फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Police Busted Murder Case Of Malpura Three accused arrested

प्रेमिका से छेड़छाड़ पर करने पर हुई थी युवक की हत्या, हत्यारोपी ने बताई वारदात की दास्तां

Sun, 09 Jun 2019 11:10 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 09 Jun 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
Agra Police Busted Murder Case Of Malpura Three accused arrested
पुलिस गिरफ्त में हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला
आठ महीने पहले गांव अंगूठी के राजमिस्त्री देवेंद्र उर्फ भुल्ली की हत्या गांव के ही एक युवक ने प्रेमिका से छेड़छाड़ पर की थी। इसके बाद शव को मलपुरा के मिढ़ाकुर में रेलवे लाइन पर फेंक दिया था। पुलिस ने रविवार को हत्याकांड का खुलासा किया। तीन आरोपी गिरफ्तार किए हैं। मुख्य आरोपी ने नौ दिन पहले कोर्ट में समर्पण कर दिया था।
विज्ञापन


10 अक्तूबर 2018 को चौकी मिढ़ाकुर क्षेत्र में रेलवे लाइन पर देवेंद्र उर्फ भुल्ली पुत्र पन्नीलाल निवासी गांव अंगूठी, थाना जगदीशपुरा का शव मिला था। शव की शनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


एक महीने बाद मृतक के परिजनों ने फोटो की मदद से पहचान की। 27 जनवरी को नाहर सिंह पुत्र पन्नीलाल ने भाई देवेंद्र की हत्या का मुकदमा गांव के भंडारी उर्फ कपिल, उसके भाई प्रशांत और उसके साथियों के खिलाफ दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपीआरए रवि कुमार ने बताया कि जांच में पता चला कि भुल्ली की दोस्ती भंडारी से थी। भंडारी के प्रेम संबंध भुल्ली के मोहल्ले में रहने वाली एक महिला से चल रहे थे। इस बारे में भुल्ली को भी पता था।

एक रात को भुल्ली महिला के कमरे में घुस गया। उससे छेड़छाड़ की। महिला ने भंडारी को बताया। इस पर उसने भुल्ली की हत्या का प्लान बनाया। नौ अक्तूबर 2018 को भंडारी ने भुल्ली को पार्टी के बहाने बुलाया। अपने भाई प्रशांत, चचेरे भाइयों मनीष और रोहित के साथ शराब पिलाने ले गया। चारों ने खेत में ले भंडारी ने सिर में कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी।

आरोपियों ने हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए भुल्ली के हाथ पर लिखे नाम को चाकू से मिटा दिया। शव को बाइक पर मिढ़ाकुर ले गए, जहां रेलवे लाइन पर फेंक दिया। कपडे़ और अन्य सामान श्मशान में जला दिए थे।

थाना प्रभारी मलपुरा ने बताया कि भंडारी ने अपने भाइयों को बताया था कि भुल्ली उनके रिश्तेदार युवती को परेशान कर रहा है। उनके बारे में गांव के लोगों को गलत बता रहा था। भंडारी की बात सुनकर रिश्ते के भाई वारदात में शामिल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed