फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Police Arrests Thieves Who Stolen In House Crime News

पुलिस ने पकड़े घरों में चोरी करने वाले चोर, चोरी की तरकीब जानकर हैरान हुए सभी

Wed, 08 Jul 2020 10:14 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 08 Jul 2020 10:14 AM IST
सार

दिन में बंद घरों की रेकी करते, रात में चोरी

विज्ञापन
Agra Police Arrests Thieves Who Stolen In House Crime News
स्वामी बाग में चोरी करने वाले गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना न्यू आगरा पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने चार जुलाई को स्वामी बाग में चोरी की थी। वह दिन में खाली पड़े घरों की रेकी करते थे, रात में ताले तोड़ते थे। आरोपियों के पास से चोरी का माल भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

 
चार जुलाई की रात को दयालबाग में स्वामी बाग कॉलोनी निवासी राजीव कुमार सत्संगी के घर का ताला तोड़कर जेवरात और नगदी चोरी किए गए थे। थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद्र त्रिपाठी के मुताबिक, दयालबाग चौकी प्रभारी अनुज फोगाट ने सूचना के आधार पर लोहामंडी के तेलीपाड़ा निवासी फहीम और बदरू को पकड़ा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें :  Vikas Dubey: राजस्थान-हरियाणा सीमा पर अलर्ट, एक्सप्रेसवे पर लगे हिस्ट्रीशीटर के बड़े-बड़े पोस्टर
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दयालबाग में उन्होंने ही चोरी की थी। फहीम पहले भी चोरी कर चुका है। उसके खिलाफ नौ मुकदमे दर्ज हैं। बदरू के खिलाफ दो मुकदमे हैं। हीरो उर्फ जाकिर  निवासी थाना जगदीशपुरा फरार है। वह चोरी का माल खरीदता था। पुलिस ने दोनों आरोपितों से नगदी समेत गहने बरामद किए हैं। 
 

सदर पुलिस ने दस हजार का इनामी किया गिरफ्तार 
थाना सदर पुलिस ने दस हजार रुपये के इनामी चोर को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी कुंदन निवासी नगला लालजीत, नैनाना ब्राह्मण है। उसके पास से पांच एलईडी बरामद की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed