{"_id":"60da11398ebc3e7cec1742ef","slug":"agra-police-arrested-miscreants-in-encounter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में मुठभेड़ : 50 हजार रुपये का इनामी करुआ गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में मुठभेड़ : 50 हजार रुपये का इनामी करुआ गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से हुआ घायल
Tue, 29 Jun 2021 12:13 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 29 Jun 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ स्थल पर पुलिस टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र में पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश विजय उर्फ करुआ को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लग गई। उसके खिलाफ फिरोजाबाद, एटा में भी मुकदमे हैं। फ्रीगंज में व्यापारी की हत्या और लूट के मामले में पुलिस को उसकी तलाश थी।
हरीपर्वत क्षेत्र के फ्रीगंज स्थित तिरंगा अपार्टमेंट में 12 अप्रैल को बुजुर्ग व्यापारी किशन गोपाल अग्रवाल की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। अलमारी की तिजोरी खोलकर उसमें रखे गहने और नगदी भी बदमाश ले गए थे। 24 अप्रैल को नीलम यादव और यज्ञपाल सिंह को गिरफ्तार कर पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया था।
इसके बाद हत्याकांड के अन्य आरोपियों को भी जेल भेज दिया गया। पुलिस को फिरोजाबाद के गांव महाराजपुर थाना एका निवासी विजय उर्फ करुआ की तलाश थी। आईजी नवीन अरोरा ने पिछले दिनों 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था।

रविवार रात को करुआ के हरीपर्वत क्षेत्र में होने की सूचना मिली। पुलिस ने बदमाश की घेराबंदी कर ली। मगर, वह भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उससे बाइक और तमंचा बरामद हुआ है।
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि अभी बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह व्यापारी की हत्या और लूटपाट में शामिल था। घटना के संबंध में उससे पूछताछ की जा रही है।
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि अभी बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह व्यापारी की हत्या और लूटपाट में शामिल था। घटना के संबंध में उससे पूछताछ की जा रही है।