फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra police arrested bookie of cricket betting Ankush Mangal

Agra: पुलिस के हत्थे चढ़ा क्रिकेट सट्टे का बड़ा बुकी अंकुश मंगल, गिरफ्तारी के बाद सटोरियों में हड़कंप

Sun, 05 Jun 2022 12:12 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 05 Jun 2022 12:12 AM IST
सार

आगरा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज लिखने के अगले ही दिन सट्टेबाजी अंकुश को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। अंकुश की गिरफ्तारी के बाद कई सटोरिये भूमिगत हो गए हैं। 

विज्ञापन
Agra police arrested bookie of cricket betting Ankush Mangal
बुकी अंकुश मंगल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा का सबसे बड़ा क्रिकेट सट्टे का बुकी अंकुश मंगल पुलिस के हत्थे चढ़ गया। थाना न्यू आगरा में उसके गैंग के खिलाफ शुक्रवार को ही गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि अंकुश दूसरे प्रदेश में छिपा था। एसपी सिटी विकास कुमार ने निर्देशन में पुलिस टीम उसे पकड़कर ले आई। इस कार्रवाई के बाद सटोरियों में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि थाना न्यू आगरा में अंकुश मंगल और उसके गैंग के सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी सिटी विकास कुमार और एएसपी सत्य नारायण को जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने अपनी विशेष टीम बनाकर आरोपी को पकड़ने का टास्क दिया। गोपनीय तरीके से पुलिस ने कार्रवाई की। 
विज्ञापन


थाना पुलिस को भी उसकी भनक नहीं थी। इसके बाद ही वह हत्थे चढ़ सका। उससे पूछताछ की जा रही है। उसके सदस्यों को भी पुलिस गिरफ्तार करेगी। इसके बाद संपत्ति को चिह्नित किया जाएगा। जो भी अपराध से अर्जित होगी, उसे कुर्क कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में बना लिया था ठिकाना

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी अंकुश मंगल मूलरूप से जगनेर का रहने वाला है। उसने कई साल पहले कमला नगर की ब्रजधाम कालोनी में घर खरीद लिया था। उसने शुरुआत जुआ कराने से की थी। इसके बाद वो क्रिकेट सट्टे की बुक चलाने लगा। अंकुश मंगल पर मुकदमे तो दर्ज किए गए, लेकिन गिरफ्तारी नहीं की जा सकी। 

पुलिस की दबिश देने से पहले ही वो भाग निकलता था। इसके पीछे पुलिस की दबिश की सूचना लीक होना था। उसके गुर्गे दूसरे जनपदों में सक्रिय हैं। वह बुक चलाते थे। चर्चा यह भी है कि उसका खुद का बैटिंग एक्सचेंज है। हालांकि पुलिस अभी जांच में लगी है।

चार साल पहले छोड़ा था आगरा 

चार साल पहले अंकुश आगरा से चला गया था। वह कैंसर से पीड़ित अपनी पत्नी के इलाज के लिए दिल्ली चला गया। वहीं एक फ्लैट भी खरीद लिया। दिल्ली से ही अपना नेटवर्क चला रहा था। गुपचुप तरीके से आगरा आता था। अपने गर्गों से मिलकर जाता था। हाल ही में कानपुर पुलिस ने करोड़ों का सट्टा पकड़ा था। इसमें उसका भी नाम सामने आया था। तब से पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी थी।

अंकुश के साथ और भी आरोपी

थाना न्यू आगरा में प्रभारी निरीक्षक विजय विक्रम सिंह ने गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया। इसमें अंकुश अग्रवाल उर्फ अंकुश मंगल के अलावा उसके साथी जगनेर निवासी राजू उर्फ राजेंद्र मंगल, सुभाष नगर निवासी सौरभ अग्रवाल, सिकंदरा स्थित सिल्वर एस्टेट निवासी तरुण खन्ना, सीताराम कालोनी निवासी अंशुल अग्रवाल, जीवनी मंडी स्थित मयूर अपार्टमेंट निवासी संजय कुमार और कर्मयोगी एन्क्लेव निवासी आशीष उर्फ आशू सिंघल को नामजद किया है। मुकदमे में लिखा है कि आरोपियों का संगठित गिरोह है। वह समाज विरोधी क्रियाकलाप में शामिल रहते हैं, जिससे जनता में भय और आतंक व्याप्त है।

भूमिगत हुए सटोरिये

पुलिस की अंकुश पर कार्रवाई के बाद शहर के सटोरिये भूमिगत हो गए हैं। चर्चा है कि उन्होंने अपने मोबाइल नंबर बंद कर लिए है। घरों से फरार हो गए हैं। अंकुश के साथी भी भूमिगत हो गए हैं। हालांकि इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी है।

श्याम वोहरा पर कसा था शिकंजा

वर्ष 2018 में क्रिकेट सट्टे के मामले में बड़े सटोरिये श्यमा वोहरा पर शिकंजा कसा गया था। तब एसएसपी अमित पाठक थे। वो पहले नोएडा में पकड़ा गया। जेल से छूटने के बाद आगरा में पकड़ा गया था। बाद में उसने आगरा छोड़ दिया था। उसके जाने के बाद सटटे में अंकुश मंगल बड़ा नाम हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed