फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra police arrested 15 gamblers before Holi in agra

होली से पहले जुआरियों पर शिकंजा: आगरा पुलिस ने 15 लोगों को किया गिरफ्तार, 73 हजार रुपये बरामद

Tue, 07 Mar 2023 07:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 07 Mar 2023 07:32 PM IST
सार

आगरा पुलिस ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर 15 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। उनसे 73 हजार रुपये, 13 बाइक और एक स्कूटी बरामद की गई है।

विज्ञापन
Agra police arrested 15 gamblers before Holi in agra
जुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा पुलिस ने होली से पहले सोमवार और मंगलवार को अभियान चलाकर दो थाना क्षेत्रों में 15 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। उनसे 73 हजार रुपये, 13 बाइक और एक स्कूटी बरामद की गई है।

विज्ञापन


यहां चल रहा था जुआ 

थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि सोमवार रात को नगला तुहीराम स्थित बंद फैक्टरी के परिसर में जुआ खेलते 6 लोगों को पकड़ा गया। इनमें कैलाश मोड़ निवासी अमित, सुरेंद्र सिंह, बाईंपुर निवासी ललित, श्याम नगर निवासी विष्णु, भरतपुर (राजस्थान) निवासी हरीश चंद्र, सिकंदरा के गांव महल निवासी लवकुश हैं। इनसे 46,110 रुपये, 9 बाइक, 6 मोबाइल बरामद किए गए। 

विज्ञापन

ताजगंज में भी कार्रवाई 

इसी तरह ताजगंज पुलिस ने गांव कौलक्खा में प्रदीप के मकान से 9 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें कोटली बगीची निवासी दिनेश कुमार, देवेंद्र, सोनू, जितेंद्र, सतीश कुमार, गांव कौलक्खा निवासी अशोक कुमार, सैमरी का ताल निवासी शिवम राठौर, गांव टुुंडपुरा भरत कुमार और प्रदीप हैं। उनसे 27,410 रुपये, 10 मोबाइल, 4 बाइक, 1 स्कूटी बरामद की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed