फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Police arrest Satta King Shyam Bohra

सट्टा किंग श्याम बोहरा ने की पुलिस पर कार चढ़ाने की कोशिश, पकड़े जाने पर किए कई बड़े खुलासे

Mon, 09 Jul 2018 11:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 09 Jul 2018 11:01 AM IST
विज्ञापन
Agra Police arrest Satta King Shyam Bohra
सट्टा किंग श्याम बोहरा को पकड़ कर ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आगरा में सट्टा किंग श्याम बोहरा को छत्ता थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। वो एसयूवी गाड़ी से जा रहा था। उसने चेकिंग में लगी पुलिस टीम पर कार चढ़ाने की कोशिश की। 
विज्ञापन


उसके पास से छह मोबाइल फोन और 1.23 लाख रुपये नकदी बरामद की गई है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वो फीफा वर्ल्ड कप और भारत-इंग्लैंड सीरिज के मैचों पर सट्टा लगा रहा था। 
विज्ञापन


आगरा से लेकर हैदराबाद तक के सटोरिए उसके रैकेट में शामिल पाए गए। बोहरा रोजाना चार करोड़ रुपए का सट्टा लगा रहा था। पुलिस ने उसके परिजनों, रिश्तेदारों और परिचितों को भी आरोपी बनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में किए कई खुलासे

पिछली बार वो 20 अप्रैल को ग्रेटर नोएडा में पकड़ा गया था। तब जेपी ग्रीन के आलीशान फ्लैट में सट्टे का कारोबार चला रहा था। उसके साथ आगरा के ही अंकित अग्रवाल और शैलेष उर्फ निक्की पकड़े गए थे। 

पूछताछ में खुलासा हुआ है कि जमानत पर जेल से बाहर आते ही वे लोग फिर से सट्टे में लग गए। नोएडा में इनके पास से 21 लाख कैश, 40 मोबाइल फोन, मोबाइल सिग्नल बूस्टर और एलईडी बरामद किए गए थे। तब उसके रैकेट में 50 लोग सट्टा खेल रहे थे।

पुलिस श्याम बोहरा से पूछताछ कर रही है तो 100 लोगों के नाम सामने आ चुके हैं। कब्जे में लिए गए उसके मोबाइल फोन पर सटोरियों के मैसेज आते रहे। 

पत्नी, बेटा, भतीजा सब लगा रहे सट्टा

पुलिस इन सभी को आरोपी बनाने की तैयारी कर रही है। पुलिस ने सट्टा, सरकारी काम में बाधा और जालसाजी की धाराएं लगाई हैं। उसने कई फर्जी कागजात भी बनाए हैं।

श्याम बोहरा का पूरा परिवार और रिश्तेदार भी सट्टा लगा रहे हैं। ये भी मुकदमे में नामजद किए गए हैं। इनमें उसकी पत्नी राखी, बेटा वत्सल, भतीजा प्रतीक, साला कौशल सबरबाल और दोस्त चंद्रेश शामिल है।

उसके साथ नोएडा में गिरफ्तार हुए शैलेष और अंकित भी नामजद किए गए हैं। जब श्याम बोहरा नोएडा में गिरफ्तार किया गया था, तब उसके बेटे के फेसबुक पर एक फोटो था जिसमें वो दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर के साथ दिखाई दे रहा था।

बोहरा के नेटवर्क में आगरा के 100 सटोरिए 

पुलिस की पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि श्याम बोहरा के नेटवर्क में शहर के 100 सटोरिए हैं। इसमें सुनील, संजय, अंकुश, राजेश, हरीश शामिल हैं। 

इंस्पेक्टर छत्ता थाना का कहना है कि इनके नाम फर्द में शामिल कर लिए हैं। इनको आरोपी बनाया जाएगा। यह भी पता चला है कि बोहरा हवाला के जरिए लेन देन कर रहा था।

नोएडा में पुलिस ने आरोपी के 10 बैंक खाते फ्रीज किए थे। इनमें 61 लाख रुपये थे। अब लेन देन हवाला से करता है। उसके छह और बैंक खातों का पता चला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed