{"_id":"68392ff5792fb57490002465","slug":"agra-police-and-forest-department-team-have-arrested-four-smugglers-involved-in-smuggling-of-banned-khair-wood-2025-05-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पुलिस ने पकड़ा ऐसा ट्रक, जिससे तस्करी की जा रही थी प्रतिबंधित खैर की लकड़ी; चार तस्कर भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पुलिस ने पकड़ा ऐसा ट्रक, जिससे तस्करी की जा रही थी प्रतिबंधित खैर की लकड़ी; चार तस्कर भी गिरफ्तार
Fri, 30 May 2025 09:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 30 May 2025 09:41 AM IST
सार
आगरा पुलिस और वन विभाग की टीम ने प्रतिबंधित खैर की लकड़ी की तस्करी में चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। ट्रक में भरी लकड़ी की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में नेशनल हाईवे के सुल्तानगंज पुलिया पर बृहस्पतिवार रात को वन विभाग और पुलिस टीम ने प्रतिबंधित खैर की लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ लिया। लकड़ी की कीमत बाजार में 10 लाख रुपये से अधिक है।
विज्ञापन
एसीपी हरीपर्वत विनायक भोसले ने बताया कि वन विभाग की सूचना पर कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों में ओरछा, मध्य प्रदेश निवासी देवेंद्र सोलंकी, निवाड़ी निवासी मुकेश यादव, ट्रक चालक झांसी के शाहिद खान और जाबिर खान हैं। देवेंद्र सोलंकी ने पूछताछ में बताया कि वह टीकमगढ़ के सादिक से 5 लाख रुपये में लकड़ी लेकर आया है। इसका वजन 191 क्विंटल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसे हिमाचल प्रदेश की कंपनी में सप्लाई करना था। उसे 10 लाख रुपये मिलते। कंपनी कत्था बनाने का काम करती है। देवेंद्र पूर्व में गाजियाबाद से जेल भेजा गया था। दो दिन बाद जमानत पर छूटा था। खैर की लकड़ी पर प्रतिबंध है। वह पुलिस से बचने के लिए ट्रक के आगे गाड़ी से चलता था। मामले में भारतीय वन अधिनियम 1927 की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।