{"_id":"61ad7d66f648910bba4160cd","slug":"agra-police-alert-on-six-december-city-devide-in-sector","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छह दिसंबर पर अलर्ट: आगरा पुलिस-प्रशासन ने 14 सेक्टर में बांटा शहर, प्रदर्शन की अनुमति नहीं, नेता नजरबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह दिसंबर पर अलर्ट: आगरा पुलिस-प्रशासन ने 14 सेक्टर में बांटा शहर, प्रदर्शन की अनुमति नहीं, नेता नजरबंद
Mon, 06 Dec 2021 08:33 AM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 06 Dec 2021 08:33 AM IST
सार
पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। सोमवार को शहरी क्षेत्र को 14 सेक्टर में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 50 प्वाइंट पर पुलिस तैनात की गई है। इनमें प्रमुख रूप से शहर के संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाके हैं।
विज्ञापन
थाना सदर और रकाबगंज की पुलिस पहुंची राष्ट्रीय प्रवक्ता के घर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छह दिसंबर पर पुलिस प्रशासन का अलर्ट है। शहर को 14 सेक्टर में बांटा गया है। 50 प्वाइंट पर पुलिस तैनात की गई है। सीओ अपने क्षेत्र में भ्रमण पर रहेंगे। किसी को प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं है। रविवार को अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारी सहित अन्य को नजरबंद कर दिया गया। उन्होंने मथुरा जाने का एलान किया था।
थाना सदर और रकाबगंज की पुलिस पहुंची राष्ट्रीय प्रवक्ता के घर
अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट ने बताया कि उनको घर पर पुलिस ने नजरबंद कर दिया है। उन्होंने मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पास स्थित मसजिद में लड्डू गोपाल की स्थापना और उनके जलाभिषेक का एलान किया था। आगरा से मथुरा जाने का कार्यक्रम था। शाम को वो जाने वाले थे। इससे पहले ही सदर और रकाबगंज के थाना प्रभारी फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्हें जाने नहीं दिया गया। इस पर राष्ट्रीय प्रवक्ता ने आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एक तरफ कार सेवा करने वालों पर पुष्प वर्षा करने की बात कही जा रही, दूसरी तरफ पुलिस का पहरा बैठा दिया गया है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
सामूहिक आत्महत्या प्रकरण: मोबाइल-सुसाइड नोट से कारण जानने का प्रयास करेगी पुलिस, सीसीटीवी कैमरों में भी छिपा हो सकता है राज
विज्ञापन
50 प्वाइंट पर पुलिस तैनात
छह दिसंबर को अयोध्या में विवादित ढांचा ढहाया गया था। इस दिन को लोग अलग-अलग तरीके से मनाते हैं। इसको देखते हुए पुलिस प्रशासन पहले से ही अलर्ट है। सोमवार को शहरी क्षेत्र को 14 सेक्टर में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 50 प्वाइंट पर पुलिस तैनात की गई है। इनमें प्रमुख रूप से शहर के संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाके हैं। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि यहां किसी तरह का कार्यक्रम नहीं किया जाता है। एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। एसपी से लेकर सीओ तक अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे। वह खुद भी जायजा लेते रहेंगे। अगर, कोई किसी तरह का प्रदर्शन करता है तो कार्रवाई की जाएगी।