{"_id":"5e455b4d8ebc3ee5e924feb3","slug":"agra-police-alert-after-lucknow-court-bomb-blast","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ की घटना के बाद आगरा में अलर्ट, दीवानी में चला तलाशी अभियान, बढ़ी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ की घटना के बाद आगरा में अलर्ट, दीवानी में चला तलाशी अभियान, बढ़ी सुरक्षा
Fri, 14 Feb 2020 12:45 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 14 Feb 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
दीवानी परिसर में पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ कचहरी में बृहस्पतिवार को देसी बम से हमले की घटना के बाद आगरा दीवानी में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई। बम डिस्पोजल स्क्वायड और डॉग स्क्वायड ने सघन तलाशी अभियान चलाया। एसएसपी बबलू कुमार और एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद भी पहुंचे। न्यायिक अधिकारियों के साथ ही अधिवक्ताओं से भी वार्ता की।
दीवानी में चार गेट हैं। इनमें गेट नंबर एक और चार से ही वादकारी और अन्य व्यक्तियों को प्रवेश मिलता है। इन गेट पर डीएफएमडी के अलावा सामान स्कैनर लगाए गए हैं। इन स्कैनर की मदद से चेकिंग के बाद ही प्रवेश मिलता है।
पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं। बृहस्पतिवार को लखनऊ की घटना के बाद दीवानी में सुरक्षा और बढ़ा दी गई। बीडीएस और डाग स्क्वैड ने पार्किंग में चेकिंग की। वाहनों को चेक किया। संदिग्धों से पूछताछ की। अधिवक्ताओं के वाहन और ठेल वालों की तलाशी ली।

अधिवक्ताओं ने दिए ये सुझाव
दोपहर डेढ़ बजे एसएसपी और एसपी सिटी ने निरीक्षण किया। अधिवक्ताओं ने सुझाव दिया कि न्यायिक अधिकारी, बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों की समिति बनाई जाए। इसमें सुझाव लेकर प्रस्ताव लिए जाएं।
इस पर एसएसपी ने जल्द ही बैठक का आश्वासन दिया। कहा कि जल्द ही पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ेगी। पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। पार्किंग में भी वाहनों की चेकिंग की जाएगी।
एसपी सिटी ने बताया कि दीवानी परिसर में सिर्फ अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों के वाहनों को जाने दिया जाएगा। अन्य लोगों के वाहन पार्किंग में खड़े कराए जाएंगे।
पार्किंग फुल होने पर एमजी रोड पर फुटपाथ और भगवान टाकीज ओवरब्रिज के नीचे वाहनों की पार्किंग कराई जाएगी। सीसीटीवी कैमरों से भी परिसर में निगरानी रखी जा रही है। रात में भी पुलिस रहेगी।