फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra poisonous liquor death case latest news

आगरा जहरीली शराब कांड: ठेका मालिक और फुटकर विक्रेता गिरफ्तार, बड़े तस्कर गिरफ्त से बाहर

Mon, 30 Aug 2021 12:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 30 Aug 2021 12:09 AM IST
सार

जहरीली शराब कांड में फरार आरोपी अब तक हाथ नहीं आ सके हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश का दावा कर रही है।

विज्ञापन
agra poisonous liquor death case latest news
आगरा: पुलिस ने लगाई शराब के ठेके पर सील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिले में ताजगंज, डौकी, शमसाबाद और इरादत नगर क्षेत्र में 17 लोगों की जहरीली शराब से मौत के बाद भी पुलिस बड़े तस्कर तक नहीं पहुंच सकी। अवैध शराब के असली सरगना अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। एक आरोपी दारा सिंह दूसरे मुकदमे में जेल जा चुका है तो दूसरे ठेका संचालक हेमंत को पुलिस अब तक नहीं पकड़ सकी है। सिर्फ ठेका मालिक, विक्रेता ही पकड़े जा सके हैं।

विज्ञापन


डौकी के गांव कौलारा कला में जहरीली शराब पीने से रामवीर, अनिल, राधेश्याम, गांव बरकुला में गयाप्रसाद, ताजगंज के गांव नगला देवरी में ताराचंद, राम सहाय, चंद्रभान और सुनील, शमसाबाद के गांव गढ़ी जहान सिंह में रूप सिंह, उसके भाई राजू, अशोक, भगवान सिंह, संजय की मौत हुई थी।
विज्ञापन


बोदला स्थित भगवती विहार निवासी राकेश, शमसाबाद के गांव चितौरा निवासी राधेश्याम, राजू (50), इरादतनगर के गांव गढ़ी गजेंद्रा के नेमीचंद (40) की मौत 24 अगस्त को हुई थी। इसी गांव के ताराचंद और संजय का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक सात आरोपी गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने सात आरोपी गिरफ्तार किए। थाना ताजगंज पुलिस ने देवरी निवासी ठेका संचालक बच्चू सिंह, सेल्समैन कमलेश सिंह और जीवनी मंडी निवासी ठेका संचालक सनुज बंसल को गिरफ्तार किया। इरादतनगर के करौधना निवासी सप्लायर दारा सिंह ने दूसरे मामले में समर्पण किया था। 

थाना डौकी पुलिस ने फतेहाबाद के गांव वरीपुरा निवासी ठेका संचालक रामप्रकाश, सेल्समैन जितेंद्र, कौलारा कला निवासी रामजीलाल और उसकी पत्नी इंद्रा देवी को गिरफ्तार किया। कुंडौल निवासी ठेका संचालक हेमंत, इटावा के हरदोई निवासी सेल्समैन रामवीर और डौकी के टिकैतपुरा निवासी सप्लायर गौतम सिंह फरार हैं। 

फरार आरोपी अब तक हाथ नहीं आ सके हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश का दावा कर रही है। एसएसपी मुनिराज जी. का कहना है कि आरोपी दारा को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। उससे जानकारी के बाद ही और नाम सामने आएंगे। हेमंत की गिरफ्तारी के भी प्रयास किए जा रहे हैं। 

जहरीली शराब कांड में एक और मुकदमा
जहरीली शराब कांड में थाना ताजगंज में एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें गांव देवरी के ठेका संचालक और सेल्समैन को नामजद किया गया है। इरादतनगर के गढ़ी गजेंद्रा निवासी ताराचंद का शमसाबाद मार्ग स्थित अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी आंखों की रोशनी कम हो गई थी। उसके भाई मुकेश ने मुकदमा दर्ज कराया। 

उन्होंने लिखा है कि 21 अगस्त को ताराचंद की पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर राधिका हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उसके बेटी पैदा हुई। ताराचंद ने घर जाते समय देवरी स्थित शराब के ठेके से शराब खरीदी थी। उसे पीने के बाद ताराचंद की तबीयत खराब हो गई। इस पर डॉक्टर को दिखाया। 

उसकी हालत में कुछ सुधार हुआ। बाद में फिर से हालत बिगड़ गई। इसमें ठेका संचालक सनुज बंसल और सेल्समैन कमलेश को नामजद किया। दोनों आरोपियों को पूर्व में पुलिस जेल भेज चुकी है। ताजगंज के गांव देवरी में चार लोगों की मौत हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed