{"_id":"6102f4da8ebc3e584e2f26e4","slug":"agra-paras-hospital-case-another-victim-sent-complaint-to-the-ssp-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारस अस्पताल प्रकरण: ऑक्सीजन बंद कर मेरी बहन की हत्या की... पीड़ित ने एसएसपी को भेजा प्रार्थनापत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारस अस्पताल प्रकरण: ऑक्सीजन बंद कर मेरी बहन की हत्या की... पीड़ित ने एसएसपी को भेजा प्रार्थनापत्र
Fri, 30 Jul 2021 12:05 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:05 AM IST
सार
ऑक्सीजन मॉकड्रिल मामले में श्री पारस अस्पताल के खिलाफ एक और पीड़ित ने एसएसपी को प्रार्थनापत्र भेजा है। इसमें उसने अस्पताल प्रबंधन पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
श्री पारस अस्पताल आगरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के न्यू राजामंडी के मालवीय कुंज निवासी प्रदीप ग्रोवर ने श्री पारस अस्पताल प्रबंधन पर अपनी बहन मीना ग्रोवर की ऑक्सीजन बंद कर हत्या का आरोप लगाते हुए एसएसपी को कार्रवाई के लिए रजिस्टर्ड डाक से प्रार्थनापत्र भेजा है। प्रार्थनापत्र में कहा है कि बहन मीना ग्रोवर (62) को स्वास्थ्य खराब होने के कारण 21 अप्रैल को श्री पारस अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉ. अरिन्जय जैन ने बहन को कोरोना संक्रमित बताया। अन्य जांच भी कराई गईं।
विज्ञापन
इसके बाद मीना का इलाज शुरू हुआ। डॉक्टर ने बताया कि मीना के स्वास्थ्य में लाभ हो रहा है। 26 अप्रैल को सुबह तकरीबन चार बजे कर्मचारी का फोन आया। उसने कहा कि अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी हो गई है। इस वजह से आपको अस्पताल में ऑक्सीजन की व्यवस्था करनी होगी। इस पर अस्पताल प्रबंधन को ऑक्सीजन उपलब्ध करा दी गई। कुछ घंटों पर बाद ही स्टाफ ने बहन मीना की मौत की जानकारी दी।
विज्ञापन
यह आरोप लगाया
उनका आरोप है कि सात जून को वायरल वीडियो से पता चला कि अस्पताल में 26 अप्रैल की पांच मिनट के लिए ऑक्सीजन की सप्लाई बंद कर दी गई थी। इससे मरीजों की मृत्यु हो गई। प्रदीप ग्रोवर ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने जानबूझकर मारने के उद्देश्य से पांच मिनट के लिए ऑक्सीजन बंद कर दी। ऑक्सीजन न मिल पाने के कारण उनकी बहन मीना ग्रोवर की मृत्यु हो गई। प्रदीप ग्रोवर ने डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
पीड़ित भटकने को मजबूर
युवा अधिवक्ता संघ के मंडल अध्यक्ष नितिन वर्मा ने बताया कि पारस अस्पताल के मामले में कई और पीड़ितों ने एसएसपी ऑफिस में प्रार्थनापत्र दिया है। मगर, किसी का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। पीड़ित लगातार भटकने को मजबूर हैं। शहर में आए दिन श्री पारस अस्पताल के खिलाफ प्रदर्शन भी हो रहे हैं।