{"_id":"5e94149b8ebc3e774748148f","slug":"agra-para-regiment-army-jawan-positive-of-covid-19-in-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CoronaVirus: आगरा पैरा रेजिमेंट से छुट्टी पर कश्मीर में अपने घर गए फौजी को संक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CoronaVirus: आगरा पैरा रेजिमेंट से छुट्टी पर कश्मीर में अपने घर गए फौजी को संक्रमण
Tue, 14 Apr 2020 12:12 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, आगरा /जम्मू/श्रीनगर, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, आगरा /जम्मू/श्रीनगर, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 14 Apr 2020 12:12 AM IST
सार
सैनिक के यात्रा इतिहास में दिल्ली के निजामुद्दीन स्टेशन पर एक घंटे रुकने का जिक्र
सैनिक के संपर्क में आने वालों की जुटाई जा रही है जानकारी
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : social media
विस्तार
आगरा छावनी के पैरा रेजिमेंट से छुट्टी पर जम्मू-कश्मीर में अपने घर गए एक फौजी को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। उनकी पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। परिजनों के भी सैंपल लिए गए हैं।
आगरा में ड्यूटी करने वाला सैनिक 18 मार्च को छुट्टी पर घर पहुंचा था। 19 मार्च को उन्हें घर पर क्वारंटीन में रखा गया था। कोरोना पॉजिटिव मिले इस सैनिक के संपर्क में आने वालों के भी टेस्ट किए जा रहे हैं।
सांबा जिले के सुपवाल के चक रामचंद गांव के रहने वाले सैनिक का रविवार को जीएमसी, जम्मू में दोबारा परीक्षण किया गया। इस रिपोर्ट का इंतजार है। स्वास्थ्य विभाग ने उनके रिश्तेदारों के भी सैंपल लिए हैं।

Trending Videos
आगरा से लौटते निजामुद्दीन रुका था सैन्यकर्मी
18 मार्च को आगरा से ट्रेन से घर लौटा सैन्यकर्मी 24 दिन बाद सैंपल जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया। प्रशासन ने दावा किया है कि सैन्यकर्मी को होम क्वारंटीन पर रखा गया था। उनकी सैंपल जांच दो दिन पहले की गई, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
सूत्रों ने बताया कि गांव वालों के कहने पर सैन्यकर्मी ने दो दिन पूर्व ही यात्रा इतिहास का फार्म भरा था। इसमें निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर एक घंटे रुकने का भी जिक्र किया गया। टेस्ट पॉजिटिव आने तक यह सैन्यकर्मी कठुआ में चड़वाल से सटे बीरू चक गांव में अपने ससुराल में तीन दिन बिता चुका था।
सैन्यकर्मी ने अपने गांव चकराम चंद में किसी की मौत के दसवें पर खाना भी परोसा। इतना ही नहीं, लॉकडाउन के बीच सैन्यकर्मी द्वारा सांबा की कुछ मंडियों, औद्योगिक क्षेत्र सिडको के श्रमिकों और विजयपुर में जरूरतमंदों को राशन वितरण की सूचनाओं से भी हड़कंप मच गया है।

संपर्क में आने वालों की तलाश
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) सांबा डॉ. राजिंदर सम्याल ने कहा कि सैन्यकर्मी होम क्वारंटीन पर था। गांव में पुलिस की उपलब्धता न होने के चलते यह व्यक्ति घर से बाहर जाता रहा। एसएसपी सांबा शक्ति पाठक ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव आए मरीज का गांव सील कर दिया गया है। युवक के संपर्क में आने वालों को ट्रेस करने के लिए टीमें जुट गई हैं।