{"_id":"62933f75a04f075d974e3b7d","slug":"agra-paper-leak-case-police-could-not-arrest-the-college-manager-and-the-coaching-operator","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Paper Leak Case: कॉलेज प्रबंधक और कोचिंग संचालक गिरफ्त से दूर, पुलिस लगातार दे रही दबिशें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Paper Leak Case: कॉलेज प्रबंधक और कोचिंग संचालक गिरफ्त से दूर, पुलिस लगातार दे रही दबिशें
Sun, 29 May 2022 03:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 29 May 2022 03:10 PM IST
सार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के पेपर लीक मामले में पुलिस की विवेचना में कॉलेज प्रबंधक, शिक्षक और कोचिंग संचालक सहित कई और नाम सामने आए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी है। मगर, सभी घरों से फरार हो गए हैं।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के बीएससी तृतीय वर्ष के पेपर लीक मामले में हरचरण लाल महाविद्यालय के प्रबंधक, शिक्षक और कोचिंग संचालक अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। पुलिस एक आरोपी प्राचार्य को ही जेल भेज सकी है। एसएसपी का कहना है कि कार्रवाई जारी है। आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
आगरा में 11 मई को बीएससी तृतीय वर्ष का पेपर लीक हुआ था। इस मामले में थाना लोहामंडी में मुकदमा दर्ज किया गया। 14 मई को दूसरी बार पेपर लीक हुआ था। पुलिस की छानबीन में पेपर लीक के तार अछनेरा-साधन मार्ग स्थित हरचरण लाल महाविद्यालय से जुड़े थे। इसके बाद पुलिस ने महाविद्यालय के कथित प्राचार्य अनेक सिंह को 18 मई को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
आरोपी से पूछताछ के बाद महाविद्यालय के प्रबंधक एवं सचिव अशोक, शिक्षक रविशंकर और कोचिंग संचालक ब्रह्मजीत का नाम सामने आया था। अशोक मथुरा के बल्देव का रहने वाला है, जबकि ब्रह्मजीत लोहामंडी के गोकुलपुरा का है। पुलिस तीनों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है। मगर, तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। वह फरार हो गए हैं। अपने परिवार के लोगों के संपर्क में भी नहीं हैं। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पेपर लीक मामले में कार्रवाई जारी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी हैं।
विज्ञापन