फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra panchayat threatens to social boycott the couple

प्यार के दुश्मन बने परिजन तो कपल को कोर्ट ने दी राहत, फिर पंचायत ने सुना दिया ऐसा फैसला

Sun, 04 Mar 2018 04:41 PM IST
न्यूज डेस्क अमर उजाला तांतपुर (आगरा)
न्यूज डेस्क अमर उजाला तांतपुर (आगरा) Updated Sun, 04 Mar 2018 04:41 PM IST
विज्ञापन
agra panchayat threatens to social boycott the couple
marriage
आगरा के थाना बसई जगनेर के एक गांव में युवती को अपनी मर्जी से शादी कर लेना उसके लिए गले की फांस बन गया है। परिवारीजनों और ग्रामीणों का दबाव बढ़ने पर वह कोर्ट पहुंची तो कोर्ट ने बयान के बाद शादी को मंजूरी दे दी।
विज्ञापन


लेकिन गांव की पंचायत ने सामाजिक बहिष्कार का फरमान सुना दिया। परिवार के लोगों को अब युवती को वापस लाने के लिए दो दिन का समय दिया गया है।

बसई जगनेर के एक गांव की युवती सात फरवरी को हाथरस सादाबाद के गांव निवासी अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। उसने मंदिर में शादी रचाई और फिर अपनी ससुराल चली गई। 
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर युवती के ताऊ ने युवक के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी। पुलिस ने 13 फरवरी को युवक और युवती को हिरासत में ले लिया। बाद में दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। 

बयान के आधार पर एसीजेएम ने युवती को युवक के साथ जाने की अनुमति दे दी। उधर, इस फैसले के खिलाफ जगनेर क्षेत्र के कई गांवों से पंचों को बुलाकर तीन दिन तक पंचायत चली। 

इसमें युवती के परिवारीजन और युवक के रिश्तेदारों पर युवती को लौटाने का दबाव बनाया गया। उन्हें दो दिन का समय देते हुए कहा गया कि अगर दो दिन में युवती वापस नहीं आई तो पूरे परिवार को समाज से हमेशा के लिए बेदखल कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed