फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra North Assembly constituency By Election Live Voting percentage

उत्तर विधानसभा उपचुनाव: महज 39.45 फीसदी मतदान, हार-जीत के लगने लगे अनुमान

Sun, 19 May 2019 08:35 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 19 May 2019 08:35 PM IST
विज्ञापन
Agra North Assembly constituency By Election Live Voting percentage
मतदान के बाद अंगुली पर लगी स्याही दिखातीं युवतियां - फोटो : अमर उजाला
आगरा में पांच बार के विधायक जगन प्रसाद गर्ग के निधन से खाली हुई उत्तर विधानसभा सीट के उपचुनाव में मतदाताओं ने कम उत्साह दिखाया। उत्तर विधानसभा उपचुनाव में रविवार को 39.45 फीसदी मतदान हुआ। सुबह सात बजे से शाम छज बजे तक चले मतदान के दौरान लगभग 40 वीवीपैट खराब होने पर बदली गईं।
विज्ञापन


सुबह नौ बजे तक नौ फीसदी से ज्यादा वोट डाले गए। यह आंकड़ा 11 बजे 19.5 प्रतिशत पर पहुंच गया। हालांकि  सूरज चढ़ने के बाद मतदान की रफ्तार धीमी हो गई। इसके चलते दोपहर तीन बजे तक  30.96 प्रतिशत मतदान हो पाया है। वहीं शाम छह बजे के बाद खत्म हुए मतदान में ये आंकड़ा महज चालीस प्रतिशत के करीब रहा।
विज्ञापन


कमला नगर, बल्केश्वर, आवास विकास, जीवनी मंडी, बेलन गंज, लॉयर्स कालोनी में वोटरों का उत्साह देखने लायक है। बल्केश्वर में 85 वर्षीय शांति देवी व्हील चेयर पर वोट डालने के लिए पहुंची। जीवनी मंडी में भी यही जज्बा दिखाई दिया। बुजुर्ग लाइन में लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




विधायक के निधन के बाद हो रहा उपचुनाव

Agra North Assembly constituency By Election Live Voting percentage
मतदान के बाद उंगली पर लगी स्याही दिखाती मतदाताएं - फोटो : अमर उजाला
आगरा उत्तर विधानसभा से भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। विधानसभा उपचुनाव के मैदान में 12 प्रत्याशी हैं। इसमें एक महिला सहित पांच निर्दलीय प्रत्याशी हैं।

पार्टी प्रत्याशी

भाजपा से पुरुषोत्तम खंडेलवाल, कांग्रेस से रणवीर शर्मा, सपा से सूरज शर्मा, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से दिलीप कुमार बघेल, वंचित इंसाफ पार्टी से राशिद अली चौधरी, आदर्श समाज पार्टी से रोहित, समान अधिकारी पार्टी से लक्ष्मी स्वरूप मित्तल चुनाव लड़ रहे हैं।

निर्दलीय प्रत्याशी

अनिल कुमार कुशवाह, इदरीश, धर्मेंद्र कुमार शर्मा, मंजू शर्मा और डा. रामबृज यादव निर्दलीय प्रत्याशी हैं। मतदान को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। डीएम एसएसपी मतदान केंद्रों पर जाकर निरीक्षण कर रहे हैं। 

गर्मी से बेहोश हुआ मतदान कर्मी

Agra North Assembly constituency By Election Live Voting percentage
बूथों के बाहर मतदाताओं की कतार - फोटो : अमर उजाला
बल्केश्वर में आईटी कॉलेज के बूथ पर एक मतदान कर्मी गर्मी के कारण बेहोश हो गया। उसे तुरंत चिकित्सा दी गई। बताया गया कि वह डिहाइड्रेशन का शिकार हो गया। हालांकि, ,चिकित्सा मिलने के बाद उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

बिल्लोचपुरा में दगा दे गई ईवीएम

मदिया कटरा के बिल्लोचपुरा बूथ पर सुबह ही ईवीएम दगा दे गई। वोटर पहुंच चुके थे। मतदान शुरू होने का इंतजार था लेकिन ईवीएम ने साथ नहीं दिया तो वोटर मायूस हुए। आधा घंटा तक मतदान प्रक्रिया बाधित रही। इसी तरह कई और जगहों से ईवीएम में खराबी की सूचनाएं आई हैं।

आरबीएस के बूथ पर पार्षद को चेतावनी

आरबीएस कॉलेज के बूथ पर वोट डालने के लिए पहुंचे पार्षद को रौब झाड़ना भारी पड़ गया। यहां सुरक्षा के लिए बीएसएफ को लगाया गया था। बीएसएफ के जवानों ने पार्षद को आड़े हाथों लिया। उससे कहा कि अगर शाम तक नजर आ गया तो बंद करा दिया जाएगा। इस पर पार्षद चुपचाप खिसक गए।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed