{"_id":"6907c7477cb950ae1d006da3","slug":"agra-news-youth-assaulted-agra-news-c-364-1-sagr1046-120680-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: घर के दरवाजे पर खड़ेे युवक पर कार चढ़ाने की कोशिश, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: घर के दरवाजे पर खड़ेे युवक पर कार चढ़ाने की कोशिश, केस दर्ज
विज्ञापन
आगरा। सिकंदरा क्षेत्र में घर के दरवाजे पर खड़े युवक पर चालक ने कार चढ़ाने की कोशिश की। सफलता नहीं मिलने पर ईंट-पत्थरों से हमला बोल दिया और पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई में लगी है।
आवास विकास सेक्टर-14 निवासी योगांत गौतम ने केस दर्ज कराकर आरोप लगाया कि शनिवार दोपहर वह ऑफिस से बाइक लेकर खाना खाने घर आए थे। घर के बाहर गेट खुलने के इंतजार में खड़े हो गए। इस दौरान शिवम कुमार अपनी कार लेकर आ गया। उनके ऊपर चढ़ाने की कोशिश की। वह बाल-बाल बचे। असफल होने पर गाली-गलौज करने लगा। उसके साथ आए अभिषेक, बलवीर सिंह, बलवीर सिंह की पत्नी व अन्य ने ईंट-पत्थरों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मां बचाने पहुंची तो उनसे भी धक्का-मुक्की की। स्थानीय लोगों के आने पर एसी एसटी एक्ट के झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने शिवम कुमार, अभिषेक, बलवीर, बलवीर की पत्नी सहित कार में बैठे अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद