{"_id":"660c6ef905a30cf8c8023b57","slug":"agra-news-wife-son-murder-agra-news-c-25-1-agr1034-436836-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पत्नी और बेटे की हत्या कर शव नहर में फेंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पत्नी और बेटे की हत्या कर शव नहर में फेंके
विज्ञापन
आगरा। प्रेम विवाह के बाद युवक ने पत्नी को धोखा दिया। झगड़ा होने पर उसके मायके जाने पर दूसरी शादी रचा ली। इसका पता चलने पर पत्नी बेटे के साथ वापस आ गई। उसके साथ ही रहने की जिद करने लगी। युवक ने दोनों को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। बाइक से ले गया। फतेहपुर सीकरी में हत्या कर शव फेंक दिए। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। महिला का शव बरामद किया। बेटे के शव की तलाश की जा रही है। किशनगंज, बिहार निवासी मुन्नी देवी बोदला स्थित ईंट मंडी में रहकर मजदूरी करती थी। 3 साल पहले अरसेना, सिकंदरा के ओमेंद्र उर्फ आशिक से पहचान हो गई। दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। शादी के बाद दोनों में झगड़े होने लगे। विवाद इतना बढ़ा कि 1 साल पहले मुन्नी देवी मायके चली गई। उसके बेटा पैदा हुआ। तब से वहीं रह रही थी। उधर, मुन्नी के जाने के बाद ओमेंद्र ने दूसरी शादी कर ली। इस बात की भनक मुन्नी को भी हो गई। वह दो दिन पहले घर से ससुराल जाने की कहकर निकली। टूंडला में ट्रेन से उतरी। इसके बाद उसका परिवार के लोगों से संपर्क टूट गया।
दिल्ली से उसकी बहन समीरन ने सोमवार रात को पुलिस को फोन किया। बताया कि बहन मुन्नी रविवार को ससुराल के लिए निकली थी। सोमवार को टूंडला स्टेशन पर उतरने के बाद उसका संपर्क नहीं है। मोबाइल बंद जा रहे हैं। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक नीरज शर्मा ने बताया कि पुलिस ओमेंद्र के घर पहुंची। वह मिल गया। उसे थाने लाकर पूछताछ की। पहले वो सच बताने के लिए तैयार नहीं था। पुलिस के कड़ाई से पूछताछ करने पर सच बोला।
उम्मीद नहीं थी पत्नी वापस आएगी
थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक नीरज शर्मा के मुताबिक, पुलिस की पूछताछ में ओमेंद्र ने बताया कि मुन्नी के जाने के बाद दूसरी शादी कर ली थी। वह नहीं जानता था कि मुन्नी वापस आ जाएगी। उसे पता चल गया। वह लगातार फोन करके गांव आने की कह रही थी। इससे वो परेशान था। पहले से दूसरी शादी कर चुका था।
विज्ञापन
बाइक लेकर स्टेशन पर पहुंचा
वह बाइक लेकर स्टेशन पर पहुंचा। रास्ते में पत्नी झगड़ा करने लगी। कहने लगी कि वह गांव में उसके साथ ही रहेगी। वह किसी तरह मनाकर भरतपुर ले जा रहा था। सोचा था कि किराये पर कमरा दिलाकर रखेगा। फतेहपुर सीकरी पर बाइक से बेटा गिर गया। उसकी मौत हो गई।
दुपटटे से घोंटा था गला
बेटे की मौत के बाद मुन्नी हंगामा करने लगी। इस पर उसे गुस्सा आ गया। उसने दुपट्टे से मुन्नी का गला घोंट दिया। इसके बाद दोनों के शव एफएच नहर में फेंक दिए। वह वापस घर आ गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर महिला का शव बरामद कर लिया। मगर, बेटे का शव नहीं मिला। थाना प्रभारी का कहना है कि ओमेंद्र की बात पर पूरी तरह से विश्वास नहीं है। उसे ले जाकर नहर से बेटे के शव की तलाश की जा रही है।
नाम बदलकर की थी शादी
मृतका के चाचा मोहम्मद शफीक ने बताया कि आरोपी ओमेंद्र ने अपने आधार कार्ड में फिर बदल कर नाम बदलकर हमारी भतीजी से शादी की। मामूली झगड़ा होने पर उसको मार दिया। उसके बच्चे का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र दहिया के अनुसार, पति को हिरासत में लिया गया है।