{"_id":"68449975d0dcf079ad06ec21","slug":"agra-news-tourism-extortion-case-agra-news-c-25-1-agr1034-785386-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: शोरूम संचालक और 6 गाइड चौथ वसूली में फंसे, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: शोरूम संचालक और 6 गाइड चौथ वसूली में फंसे, केस दर्ज
विज्ञापन
आगरा। ताजमहल के गाइड सैलानियों को खरीदारी कराने में किस तरह वसूली करते हैं, इसका खुलासा एक शोरूम संचालक ने ही कर दिया। वहीं दूसरे शोरूम संचालक पर पांच लाख रुपये में समझौता कराने की बात कही गई है। पुलिस ने शोरूम संचालक की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
ताजमहल के पास स्थित बालाजी शोरूम के संचालक आयुष गुप्ता ने दर्ज कराए केस में कहा है कि कुछ दिन पहले गाइड राहुल शर्मा कुछ पर्यटकों को विदेशी मुद्रा बदलने के लिए लाए। रेट का मिलान नहीं होने पर पर्यटक वापस चले गए। इसको लेकर राहुल से कुछ कहासुनी हुई थी।
बाद में गाइडों ने राहुल को उनके खिलाफ भड़काया, लेकिन यह मामला सुलझ गया। इसके बाद हैंडीक्राफ्ट आउटलेट फैक्टरी के संचालक सचिन बंसल ने कहा कि पांच लाख रुपये में गाइडों से समझौता हो जाएगा। इसकी ऑडियो रिकार्डिंग भी बनवा ली।
विज्ञापन
इस संबंध में सचिन, गाइड राहुल, भूपेंद्र सिंह, मनीष मुद्गल, विवेक यादव, विकास यादव, अंशुल और अन्य गाइड के खिलाफ चौथ वसूली का केस दर्ज कराया है। एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद ने बताया कि शोरूम संचालक ने गाइडों पर वसूली का आरोप लगाया है। जांच की जा रही है। ब्यूरो