फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news shoripur electriticzation insufficient budget

Agra News: एनओसी के इंतजार में अटका शौरीपुर का विद्युतीकरण

Wed, 14 Aug 2024 03:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
agra news shoripur electriticzation insufficient budget
आगरा। बटेश्वर स्थित जैन तीर्थ स्थल शौरीपुर में विद्युतीकरण कार्य अटक गया है। वन विभाग से विद्युत पोल गाढ़ने के लिए एनओसी नहीं मिली। एक करोड़ से अधिक लागत के निर्माण कार्य शुरू हो गए हैं। मंगलवार को जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने समीक्षा की। उन्होंने सौर ऊर्जा व अन्य विकल्प भी तलाशने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने गोशाला निर्माण की प्रगति जानी। कार्यदायी संस्था ने बताया कि 7 गोशालाएं निर्माणाधीन हैं। तीन गोशालाएं 15 अगस्त तक पूर्ण हो जाएंगी। डीएम ने रिपोर्ट पोर्टल पर फीड करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पर्यटन विकास कार्यों की समीक्षा में डीएम को बताया कि बटेश्वर में तीन कार्य चल रहे हैं। 2 पूर्ण हो गए हैं। सभी एक करोड़ से अधिक लागत के कार्य हैं। शौरीपुर में विद्युत पोल वन क्षेत्र में गाढ़ने के लिए वन विभाग से एनओसी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास की प्रगति पूछी। 31 दिसंबर तक निर्माण कार्य पूर्ण कर लिए जाने की बात कही गई। थाना छत्ता व नाई की मंडी में हॉस्टल व विवेचना कक्ष के निर्माण की धीमी रफ्तार पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed