फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra news: Salman Khurshid said Congress will contest elections in UP under the leadership of Priyanka Gandhi

सलमान खुर्शीद बोले: यूपी में प्रियंका के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेगी पार्टी

Mon, 13 Sep 2021 08:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 13 Sep 2021 08:12 AM IST
सार

मीडिया से बातचीत में खुर्शीद ने कहा कि पार्टी अकेले दम पर पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। खुर्शीद ने बताया कि पार्टी के नेता हर जिले में पहुंचकर वहां की समस्याओं और मुद्दों की जानकारी लेकर घोषणापत्र तैयार करेंगे। 

विज्ञापन
Agra news: Salman Khurshid said Congress will contest elections in UP under the leadership of Priyanka Gandhi
प्रिंयका गांधी - फोटो : amar ujala

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने कहा है कि यूपी का चुनाव राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। पार्टी किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेगी। अकेले दम पर ही चुनावी मैदान में उतरेगी। इसलिए हर जिले में जाकर वहां के मुद्दों को लेकर घोषणापत्र बनाया जाएगा। 

विज्ञापन


लोहामंडी स्थित महाराज अग्रसेन भवन में रविवार को मीडिया से बातचीत में खुर्शीद ने कहा कि पार्टी अकेले दम पर पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। एक सवाल के जवाब में बताया कि पार्टी शुरू से ही कृषि बिलों के विरोध में है और किसानों का समर्थन कर रही है। प्रदेश में पार्टी के वोट बैंक के छिटकने के सवाल पर उन्होंने बताया कि हम जनता के बीच जाकर उन्हें जोड़ने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस नेता ने एक सवाल के जवाब में कहा कि हम यूपी में सही वक्त पर सक्रिय हुए हैं। भाजपा ने रातोंरात काबुल को हाथ से निकल जाने दिया। खुर्शीद ने बताया कि पार्टी के नेता हर जिले में पहुंचकर वहां की समस्याओं और मुद्दों की जानकारी लेकर घोषणापत्र तैयार करेंगे। 
विज्ञापन


कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर ही लोगों के बीच जाकर समस्याएं सुन रहे हैं। घोषणा पत्र में इन मुद्दों को जगह दी जाएगी। बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, कोराना काल में कुप्रबंधन, महंगाई समेत कई मुद्दे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ताजगंज के तोरा में सुनीं समस्याएं
कांग्रेस की चुनाव घोषणा पत्र समिति के संयोजक सलमान खुर्शीद, सुप्रिया श्रीनेत व रोहित चौधरी ने ताजगंज के गांव तोरा पहुंचकर महिलाओं से समस्याएं जानीं। गांव में राशन कार्ड से लेकर इलाज तक के बारे में जानकारी हासिल की। 

वरिष्ठ कांग्रेसियों और आम लोगों से लिए सुझाव
कांग्रेसी नेताओं ने महाराजा अग्रसेन भवन में सुबह 11 बजे से लेकर शाम चार बजे तक वरिष्ठ नेताओं से मंत्रणा की और विभिन्न वर्गों के लोगों से मुलाकात करके उनके सुझाव लिए। आगरा के मुद्दों और समस्याओं के बारे में जानकारी ली। आमिर भाई आलू वाले ने आलू किसानों की समस्याएं बताईं। रमाशंकर शर्मा एडवोकेट के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने आगरा में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना के मुद्दे का सुझाव दिया। पूर्व जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा ने हाईकोर्ट बेंच, बैराज, एयरपोर्ट के मुद्दों को लेकर सुझाव दिया। 

 
कांग्रेस में शामिल हुए कई दलों के कार्यकर्ता
इस दौरान खेरागढ़ से भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। एत्मादपुर और शहर के लोगों ने भी पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान वरिष्ठ नेता शब्बीर अब्बास, जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू, उपेंद्र सिंह, छात्र नेता गौरव शर्मा, अनुज शिवहरे, आईडी श्रीवास्तव, अदनान कुरैशी, राजेश त्यागी, सोनू अग्रवाल, चंद्रमोहन जैन आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed