फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news pinahat bichpuri bah rain crop

Agra News: मौसम के मिजाज से किसान परेशान, ज्यादा बारिश से आलू को नुकसान

Wed, 05 Feb 2025 01:37 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
agra news pinahat bichpuri bah rain crop
बिचपुरी। मौसम का अचानक मिजाज बदल गया। सोमवार रात और मंगलवार की सुबह हुई हल्की बारिश ने आलू किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मंगलवार को पूरे दिन बादल छाए रहे। बेमौसम बारिश से आलू की फसल में नुकसान की आशंका है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बिचपुरी के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राजेंद्र सिंह चौहान ने कहा है कि आलू की फसल 70-80 दिन की हो गई है। अब ज्यादा बारिश हुई तो आलू के सड़ने का खतरा है। किसान बारिश का पानी खेतों में न भरने दें।
विज्ञापन

वहीं, अकोला के किसान लाल सिंह, अखिलेश उर्फ ठाकुरी, देशराज सिंह भगत, यदुवीर सिंह, अवधेश आदि ने बताया कि बूंदाबांदी से फसलों को ज्यादा नुकसान नहीं है। गेहूं की फसल को फायदा होगा। ज्यादा बारिश होने पर आलू में झुलसा रोग लगने की संभावना रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिनाहट के किसान विनय बघेल ने बताया कि बारिश से गेहूं की फसल को फायदा हुआ हैं। ज्यादा बारिश से आलू में धब्बे आने से नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed