फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news person shot

Agra News: ससुरालियों ने युवक पर की फायरिंग, पैर में लगी गोली

Wed, 30 Sep 2026 02:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
agra news person shot
फतेहाबाद। थाना क्षेत्र में ईधौन-हिमायुंपुर के बीच जंगल में मंगलवार शाम बाइक सवार ससुरालियों ने युवक को घेरकर फायरिंग कर दी। गोली युवक के दाहिने पैर की पिंडली में जा धंसी। दूसरी गोली मोटरसाइकिल की टंकी में लगी। घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद से प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर किया है। पीड़ित के भाई ने साले, ससुर और एक अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डौकी गांव के हरलाल का पुरा नदौता निवासी कृष्णा ने करीब एक वर्ष पहले फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र की नई बस्ती निवासी माही से प्रेम विवाह किया था। बताया गया है कि दोनों परिवार इस विवाह के पक्ष में नहीं थे। कुछ समय बाद पति-पत्नी के बीच अनबन हो गई। कृष्णा का आरोप है कि इसके बाद उसका साला आए दिन मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी देने लगा। इस संबंध में उसने न्यायालय में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सोमवार को भी धमकी दिए जाने की शिकायत थाना डौकी में की गई थी।
विज्ञापन

कृष्णा के अनुसार मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे वह थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र स्थित पसीना वाले हनुमान जी के दर्शन कर बाइक से घर लौट रहा था। ईधौन-हिमायूंपुर के बीच जंगल में रास्ते पर बाइक सवार साले, ससुर और एक अन्य व्यक्ति ने उसे घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने उस पर फायरिंग कर दी। एक गोली उसके दाहिने पैर की पिंडली में जा धंसी, जबकि दूसरी गोली बाइक की टंकी में लगी। गोली लगने से कृष्णा सड़क किनारे झाड़ियों में गिर गया। उसके शोर मचाने पर हमलावर मौके से भाग गए।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। घायल कृष्णा को सीएचसी फतेहाबाद ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे आगरा रेफर कर दिया गया। बताया गया है कि गोली पैर में ही धंसी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित के भाई देवेंद्र कुमार ने थाना फतेहाबाद में तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। घटना की जानकारी पर एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद और डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद ने बताया कि गोली कांड को लेकर जांच में पाया गया है कि पीड़ित युवक की तथाकथित पत्नी कशिश उर्फ माही पारस व ससुरालीजन से विवाद चल रहा है। लूट व गोली की सूचना मिली थी। लूट की सूचना गलत है। युवक के पैर में गोली लगी है, परिस्थिति जन्य साक्ष्यों के आधार पर मौके से कोई खोखा नहीं मिला है। गोली लगने की मेडिकल जांच कराई जा रही है कि गोली स्वयं मारी है या अन्य के द्वारा मारी गई है, इसकी जांच की जा रही है। तीन के खिलाफ तहरीर दी गई है, जिसकी जांच की जा रही है।

फोटो।गोली लगने से घायल कृष्णा


फोटो।बाइक की टंकी में गोली के निशान

फोटो।गोली लगने किस सोचना पर पहुंची पुलिस मौजूद ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed