फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   AGRA NEWS NEWBORN DEATH

Agra News: शमसाबाद सीएचसी में ‘आशा’ ने दी नवजात को ऑक्सीजन, मौत

Sun, 03 May 2026 02:46 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
AGRA NEWS NEWBORN DEATH
शमसाबाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमसाबाद में स्टाफ की गैर-मौजूदगी और लापरवाही के कारण एक नवजात शिशु ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि स्टाफ नर्स की अनुपस्थिति में एक अप्रशिक्षित आशा कार्यकर्ता नवजात को ऑक्सीजन दे रही है। बिना मास्क और बिना निर्धारित ड्रेस कोड के की जा रही यह प्रक्रिया नवजात के लिए घातक साबित हुई। चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि ऑक्सीजन बैलून के संचालन में जरा सी भी तकनीकी चूक मासूम के फेफड़ों को नुकसान पहुंचा सकती है, जो इस मामले में जानलेवा साबित हुई।
विज्ञापन

ग्राम लहरा निवासी सुमन को 19 अप्रैल को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया। सुमन की सास सियादेवी का आरोप है कि प्रसव के महज दो घंटे बाद ही जच्चा-बच्चा को एंबुलेंस से घर भेज दिया गया। एंबुलेंस चालक ने परिजन से अवैध रूप से रुपयों की वसूली की। घर पहुंचने के कुछ ही समय बाद नवजात की मौत हो गई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि अस्पताल में स्टाफ की मिलीभगत से अवैध वसूली का सिंडिकेट चल रहा है। प्रसव कक्ष और वार्डों में कुशल नर्सिंग स्टाफ के बजाय अप्रशिक्षित आशा कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखा जाता है, जिससे मरीजों की जान जोखिम में रहती है। पीड़ित पिता ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना और वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों में अफरातफरी मच गई है। जांच और दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed