फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   murder of girlfriend's fiance agra news murderer arbaj

UP: प्रेमिका की जिससे शादी हुई तय, उसकी बीच सड़क पर गोली मारकर की हत्या...फिर पुलिस ने किया ऐसा हश्र

Mon, 10 Feb 2025 07:50 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Mon, 10 Feb 2025 07:50 AM IST
सार

प्रेमिका की शादी तय होने से प्रेमी गुस्सा हो गया। जिस लड़के से शादी तय हुई, उसकी बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही आरोपी को दबोच लिया। मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी है। 
 

विज्ञापन
murder of girlfriend's fiance agra news murderer arbaj
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में सेंट पीटर्स काॅलेज के सामने शनिवार रात को क्योस्क संचालक अजय कुशवाह की हत्या की वजह एक युवती से रिश्ता तय करना बन गया। युवती के आशिक ने पहले उसे धमकी दी। बात नहीं बनी तो बात करने के बहाने रोककर गोली मार दी। पुलिस ने 24 घंटे बाद रविवार रात को मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी अरबाज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की घेराबंदी पर उसने गोली चलाई थी, जिस पर जवाबी कार्रवाई में उसे पैर में गोली लग गई। उसको तमंचा किराये पर देने वाला फरहान भी पकड़ा गया।
विज्ञापन

 

मंडी सईद खां निवासी अजय कुशवाहा संजय प्लेस में क्योस्क चलाते थे। शनिवार रात को वह घर आ रहे थे। सेंट पीटर्स काॅलेज के सामने रास्ते में बाइक पर आए दो युवकों ने रोक लिया था। इसके बाद सिर में गोली मार दी थी। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि हत्याकांड के खुलासे के लिए टीम लगी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को कुछ सुराग मिले थे। जांच में हत्यारोपियों के बारे में जानकारी मिल गई। पता चला कि जिस युवती से अजय का रिश्ता हुआ था, उसके प्रेम संबंध पूर्व में अरबाज नामक युवक से हुआ करते थे। रिश्ता होने पर नई आबादी, हमीद नगर गड्ढा, शाहगंज निवासी अरबाज ने अजय को धमकाया था।
विज्ञापन

एक बार अनजान नंबर से काॅल भी किया था। कहा था कि रिश्ता तोड़ दे। मगर, अजय नहीं माना। उसने कहा कि पहले जो हुआ, उससे उसका कोई लेना-देना नहीं है। रिश्ता तोड़ने से मना कर दिया। इससे अरबाज गुस्से में आ गया। उसने हत्याकांड को अंजाम दिया।

 

दोस्तों के साथ बनाई योजना
रविवार रात 11 बजे पुलिस ने आरोपी अरबाज को ट्रांसपोर्ट नगर में घेर लिया। उसने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने भी बचाव में फायरिंग की। इसमें अरबाज पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि हत्याकांड में उसके दोस्त शाहगंज निवासी शाहरुख और बबलू भी साथ थे। वह फरार हैं। तीनों ने साथ मिलकर ही हत्या की योजना बनाई थी। अब पुलिस यह पता कर रही है कि मंगेतर युवती को जानकारी थी या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed