{"_id":"6af8cc325e5fc9d97f06afeb","slug":"agra-news-miining-mafia-agra-news-c-421-1-sagr1004-21453-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: खनन माफिया के गुर्गे की तलाश में दबिश, एक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: खनन माफिया के गुर्गे की तलाश में दबिश, एक हिरासत में
विज्ञापन
बाह। नायब तहसीलदार सुधीर गिरी की गाड़ी पर शुक्रवार सुबह खनन माफिया के गुर्गे ने ट्रैक्टर ट्रॉली चढ़ाने की कोशिश की थी। गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई थी, नायब तहसीलदार बाल-बाल बचे थे। खनन माफिया के गुर्गे की तलाश में शनिवार को दिनभर बाह पुलिस की दबिशें जारी रहीं। बाह पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
एसडीएम बाह विनोद चौधरी के निर्देश पर नायब तहसीलदार सुधीर गिरी शुक्रवार सुबह 9 बजे विक्रमपुर में मिट्टी खनन की जांच करने जा रहे थे। विक्रमपुर मार्ग पर खुशीलालपुरा के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली को देखकर साइड से गाड़ी खड़ी कर चालक को पूछताछ के लिए रोका था। चालक ने गाड़ी पर ट्रैक्टर ट्रॉली चढ़ा दी, जिससे नायब तहसीलदार की गाड़ी का पिछला हिस्सा और साइड का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। मिट्टी बिखरी ट्रॉली और ट्रैक्टर को लेकर खनन माफिया का गुर्गा भाग निकला था। नायब तहसीलदार की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर बाह पुलिस खनन माफिया के गुर्गे की तलाश में जुटी है। विक्रमपुर गांव में आरोपी के घर पर ताला लटका है। शनिवार को संभावित स्थानों पर पुलिस ने दबिश दी। एसीपी बाह जितेंद्र कुमार ने बताया बाह पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। खनन माफिया के गुर्गे किसी भी सूरत में बच नहीं पाएंगे।
इंसेट
रात में सोने नहीं देता ट्रैक्टर ट्रॉलियों का शोर, प्रशासन कसेगा शिकंजा
जैतपुर क्षेत्र में रात के अंधेरे में खनन की मिट्टी से भरी ट्रॉलियां और ट्रैक्टर निकलते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात में ट्रैक्टर ट्रॉली का शोर नींद में खलल डालता है। कमतरी और नंदगवा क्षेत्र से खनन की मिट्टी ढोई जा रही है। खेड़ा राठौर क्षेत्र में भी मिट्टी के खनन की शिकायतें मिलती रही हैं। विक्रमपुर से खनन की मिट्टी बाह बाईपास और बटेश्वर मार्ग के जरिए ट्रैक्टर ट्रॉली से ढोई जाती है। रात के अंधेरे में होने वाले खनन की शिकायतें मिलने पर ही एसडीएम विनोद चौधरी ने जांच के लिए नायब तहसीलदार को विक्रमपुर भेजा था। एसडीएम ने बताया खनन किसी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा। संवाद