{"_id":"692f54c680a878279b0325c7","slug":"agra-news-kheragarh-smart-meter-agra-news-c-292-1-khe1002-100962-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: तेज स्पीड में दौड़ रहे स्मार्ट मीटर, बढ़े बिलों से परेशान उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: तेज स्पीड में दौड़ रहे स्मार्ट मीटर, बढ़े बिलों से परेशान उपभोक्ता
विज्ञापन
खेरागढ़। कस्बे में लगाए स्मार्ट मीटर तेज चलने व बिजली बिलों में अचानक बढ़ोत्तरी की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष खेरागढ़ सुधीर गर्ग गुड्डू ने मंगलवार को अपने कैंप कार्यालय पर विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता खेरागढ़ रामसेवक राम के साथ विस्तृत चर्चा की।
चेयरमैन सुधीर गर्ग ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर की स्पीड अधिक लग रही है या जिनके बिजली बिल अचानक बढ़े हैं, उनकी शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। बैठक के दौरान अधिशासी अभियंता रामसेवक राम ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन उपभोक्ताओं की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, उनके यहां चेक मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे वास्तविक खपत की तुलना की जा सके और उपभोक्ता को संतुष्टि मिल सके।
उन्होंने यह भी बताया कि विभाग द्वारा ऊर्जावान मोबाइल एप उपलब्ध कराया गया है, जिस पर हर उपभोक्ता प्रतिदिन की बिजली खपत का विवरण स्वयं देख सकता है। इसके साथ ही चेयरमैन सुधीर गर्ग गुड्डू ने ओटीएस योजना को अधिक से अधिक उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के निर्देश देते हुए कहा कि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।