फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news kedar singh case

कस्टडी में मौत: पुलिस अब भी लापरवाह बनी...चार दिन गुजरे, दर्ज नहीं हो सका मुकदमा

Mon, 10 Feb 2025 07:38 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Mon, 10 Feb 2025 07:38 AM IST
सार

आगरा के थाना डाैकी की कबीस पुलिस चाैकी में आटा चक्की मालिक केदार सिंह (52) की माैत हो गई। इस मामले में चार दिन बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है।
 

विज्ञापन
agra news kedar singh case
पुलिस कस्टडी में व्यापारी की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना डौकी के गांव गढ़ी हीसिया के केदार सिंह की कबीस पुलिस चौकी पर हिरासत के दौरान मौत हो गई। घटना के चार दिन बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है। इससे लोग पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ गुस्से में हैं। रविवार को कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य भी मृतक के घर ढांढस बंधाने पहुंची।
विज्ञापन


परिजन ने उनसे कहा कि आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं हुआ है। पुलिसकर्मियों पर मुकदमा तक नहीं लिखा गया। इस पर कैबिनेट मंत्री ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। कैबिनेट मंत्री के गांव पहुंचने पर एक बार फिर परिवार में कोहराम मच गया। केदार सिंह की पत्नी चंद्रकांता फूट-फूटकर रोने लगीं। कैबिनेट मंत्री ने उन्हें अपने गले से लगा लिया। उनके आंसू पोंछे। उन्होंने ग्रामीणों की मौजूदगी में पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर घटना की पूरी निष्पक्षता के साथ जांच करने के निर्देश दिए। परिजन की मांग पर उन्होंने जिला प्रशासन और शासन में वार्ता कर उचित आर्थिक मदद एवं अन्य सहायता दिलवाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जिन्होंने अपने को खोया है, उसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। जिनकी वजह से यह दुखद घटना हुई है उसकी सजा उनको अवश्य मिलेगी। मृतक केदार के बड़े पुत्र देवेंद्र ने बताया कि कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य आई थीं। हमने उन्हें बताया कि चार दिन हो गए। अभी तक दोषी पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। वहीं मांग रखी कि परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी मिले। मां की पेंशन दी जानी चाहिए। इस पर उन्होंने आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed