फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news jagner suicide

Agra News: गमछे का झूला बन गया फंदा, नौ साल की बच्ची की मौत

Thu, 18 Sep 2025 02:16 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
agra news jagner suicide
जगनेर। सरेंधी गांव में बुधवार को खेल-खेल में किसान तरुणेश की 9 साल की बेटी की मौत हो गई। वह घर में गमछे से बनाए गए झूले पर झूल रही थी। अचानक फंदा बन जाने से हादसा हो गया।
विज्ञापन

घटना बुधवार शाम 5 बजे की है। परिजन ने बताया कि बेटी योगिता कक्षा दो की छात्रा थी। घर पर ही बच्चों को झूला झूलने के लिए गमछा बांध दिया गया था। इस पर बैठकर बच्चे झूला झूलते थे।
विज्ञापन

शाम को योगिता के भाई प्रिंस और बहन गुन्रा दादा चंदन सिंह के पास खेल रहे थे जबकि योगिता झूला झूल रही थी। गुन्ना को भूख लगने पर दादा कमरे में अंदर गए। तभी उन्होंने योगिता को झूले पर बने फंदे से लटका देखा। इस पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। वह योगिता को लेकर नजदीक के अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बाद में परिजन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उन्होंने पुलिस को सूचना नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed