फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news husband beat wife and suicide

Agra News: झगड़े में पत्नी को पीटा फिर फंदे से लटककर दे दी जान

Sun, 21 Jul 2024 04:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
agra news husband beat wife and suicide
फतेहाबाद (आगरा)। थाना क्षेत्र के जगराजपुर में पत्नी से झगड़े के बाद उसकी पिटाई करने के आरोपी पति का शव शनिवार की दोपहर गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजन ने ससुराल के लोगों पर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। घंटों समझाने के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी। पुलिस ने ससुराल के लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जगराजपुर निवासी अंकित (25) का शनिवार की सुबह पत्नी वंदना से विवाद हुआ। गुस्से में अंकित ने पत्नी की पिटाई कर दी। पत्नी ने पति के खिलाफ थाना फतेहाबाद में तहरीर दी। पुलिस व ससुरालीजन घर आ पहुंचे। इसी बीच दोपहर करीब दो बजे अंकित का शव गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस पहुंची तो गांव के लोग इकट्ठे हो गए। ससुराल के लोगों पर पिटाई करने और धमकाने का आरोप लगाने लगे। कहा कि इसी वजह से अंकित ने आत्महत्या की। पुलिस ने तहरीर लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा तो ग्रामीणों ने रोक दिया। एफआईआर के बाद पोस्टमार्टम कराने की मांग होने लगी।
विज्ञापन

मौके पर शमसाबाद, निबोहरा, फतेहाबाद, डौकी थाने की पुलिस के साथ ही एसीपी बाह गौरव सिंह भी पहुंच गए। मृतक के चचेरे भाई विवेक ने तहरीर दी। बताया कि भाभी वंदना ने भाई से झगड़े के बाद मायके कलुपुरा, खैरगढ़, फिरोजाबाद से लोगों को बुला लिया था। उन लोगों ने चाचा ओमप्रकाश, चाची ललितेश के साथ गालीगलौज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि भाई अंकित को घर से खींचकर ले गए। धमकियां दीं। इसके बाद ही अंकित ने फंदे से लटककर जान दी है। चचेरे भाई की तहरीर पर पुलिस ने मृतक के ससुर रामसेवक, साले लवकुश, बहन खुशबू, ममेरे साले सनी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।

संविदा पर था परिचालक
परिजन ने बताया कि अंकित परिवहन विभाग में संविदा पर परिचालक था। उसे दो साल का एक पुत्र है। बड़ा भाई दिल्ली में हलवाई की दुकान पर काम करता है। थाना प्रभारी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed