फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news handicap cricket tournament

Agra News: दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट की चैंपियनशिप ट्रॉफी यूपी के नाम

Sat, 01 Feb 2025 01:16 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
agra news handicap cricket tournament
दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता। - फोटो : samvad
आगरा। भारत में क्रिकेट मैच एक जुनून की तरह है। अगर बात दिव्यांगों की करें तो उनका जीवन पहले से ही मुश्किलों भरा होता है। इसके बाद भी कुछ दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों ने चुनौतियों का सामना कर अपना और अपने शहर का नाम रोशन किया है। शुक्रवार को दिव्यांग फाउंडेशन की ओर से बमरौली कटरा स्थित जेबी क्रिकेट ग्राउंड पर देवीराम चौधरी मेमोरियल दिव्यांगजन क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया। उत्तर प्रदेश बनाम जम्मू कश्मीर के बीच मुकाबला हुआ। खिलाड़ियों ने ग्राउंड पर बैसाखी व डंडे से जंप लगाकर चौके और छक्के रोके और बताया उनका जज्बा भी आम खिलाड़ियों से कम नहीं है। फाइनल मुकाबले के मैच 20-20 ओवर के खेल गए। जम्मू कश्मीर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। जम्मू कश्मीर ने निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट खोकर राहुल शर्मा ने 45 रन व मुद्दसिर गुल ने 15 रनो के योगदान से 136 रन बनाए। यूपी टीम के दिनेश भाटी ने 3 और कैलाश प्रसाद ने 2 चटकाएं। लक्ष्य पीछा करने उतरी यूपी के कैलाश प्रसाद ने 80 रन व राजकुमार चौधरी के 17 रनो की धमाकेदार बल्लेबाजी से 4 विकेट के नुकसान पर 17.3 ओवर में 140 रन बनाए। जम्मू कश्मीर की टीम के आकिब मालिक ने 2 विकेट लिए। उत्तर प्रदेश की टीम 6 विकेट से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच कैलाश प्रसाद बने। विजेता यूपी टीम को 31 हजार रुपये और उपविजेता जम्मू कश्मीर टीम को 21 हजार रुपये ईनाम राशि व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। सतेंद्र सिंह राणा, हरिभान सिंह राणा, मुबीन खान, मुकेश कंचन, हारून रशीद, गजल खान, राजकुमार चाहर, प्रवेंद्र यादव, श्याम सिंह राणा, ब्रजमोहन चौधर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन्हें मिला पुरस्कार
मैन ऑफ द टूर्नामेंट व बेस्ट बॉलर ऑफ टूर्नामेंट उत्तर प्रदेश के कप्तान राजकुमार चौधरी, बेस्ट बैट्समैन ऑफ टूर्नामेंट अजीत राज, बेस्ट कीपर ऑफ टूर्नामेंट विष्णु राजपूत और बेस्ट फील्डर अन्नंत पांडेय को दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed